PM Modi in Saharsa : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस हो या राजद, इन को सिर्फ घुसपैठियों से लगाव है. ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए राजनीतिक यात्राएं करते हैं...
''कांग्रेस हो या राजद, इन को सिर्फ घुसपैठियों से लगाव..'', बिहार के सहरसा में बोले पीएम मोदी |
PM Modi in Saharsa : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस हो या राजद, इन को सिर्फ घुसपैठियों से लगाव है. ये लोग घुसपैठियों को बचाने के लिए राजनीतिक यात्राएं करते हैं. सहरसा में पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा.
पीएम मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग दुनिया भर में घूमने फिरने जाते हैं. मुझे बताएं कि बिहार का भविष्य आप तय करेंगे या घुसपैठिए तय करेंगे?. ये घुसपैठिए आपकी संपत्ति पर कब्जा कर रहे हैं, आपके संसाधनों पर अपना हक जमा रहे हैं. बिहार को घुसपैठियों से बचाना है. इन घुसपैठियों को हटाने के लिए हम काम कर रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, शायद आपको पता नहीं होगा. मैं जब विदेश में जाता हूँ तो दुनिया के बड़े-बड़े नेताओं को भी डिब्बा भर कर मखाना देता हूँ और मैं गर्व से कहता हूँ, ये मेरे बिहार के किसानों की कमाई है. यहाँ मछली पालकों के हितों को भी हमारी सरकार प्राथमिकता दे रही है. हमने मछली क्षेत्र के लिए अलग मंत्रालय बनाया, अलग बजट दिया. पहले भारत सरकार में मछली पालन के लिए कोई दूसरा मंत्रालय नहीं था, कोई बजट नहीं था. ये मोदी जी ही हैं जिन्होंने भारत में अलग मंत्रालय बनाया ताकि मेरे मछली पालकों का जीवन बेहतर हो सके.
राजद - कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा : पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि 2014 में आपने मुझे दिल्ली में बैठकर देश की सेवा करने का मौका दिया. NDA की डबल इंजन की सरकार बनाई. अब आपने मुझे सेवा का मौका दिया, बदला लेने वालों को वहां से भी हटाया, मैंने नए सिरे से इसकी(कोसी महासेतु पुल योजना) फाइल मंगाई, नई तेजी से काम शुरू किया, कोसी महासेतु के लिए पैसे दिए, काम शुरू हुआ और आखिरकार साल 2020 में NDA सरकार ने बिहार को ये पुल बनाकर सौंपा.
पीएम मोदी ने कहा कि राजद - कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा. एक समय था, जब कोसी-मिथिलांचल के बहुत बड़े हिस्से के लोगों को 300 किलोमीटर का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था. आज वही 300 किलोमीटर का सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/in-darbhanga-cm-yogi-said-that-under-the-names-pappu-tappu-and-appu-the-ind/96370