Rambhadracharya News : उत्तर प्रदेश के मेरठ के विक्टोरिया पार्क में जगद्गुरु रामभद्राचार्य रामकथा कर रहे हैं. इस कथा में उन्होंने बड़ा बयान दिया है.
Rambhadracharya News : उत्तर प्रदेश के मेरठ के विक्टोरिया पार्क में जगद्गुरु रामभद्राचार्य रामकथा कर रहे हैं. इस कथा में उन्होंने बड़ा बयान दिया है. जो चर्चा का विषय बना हुआ है. स्वामी रामभद्राचार्य ने समाज और शिक्षा पर बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में बेटियों को देवी माना जाता है, जबकि अन्य धर्मों में उन्हें बेबी कहा जाता है.
इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य ने लोगों से अपील की. उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपने बच्चों को कॉन्वेंट स्कूल या मदरसों की बजाय संस्कृत विद्यालयों में पढ़ाए. उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में जातियां तो बनाई गई थीं, लेकिन आज की राजनीतिक पार्टियों ने इन्हें जातिवाद में बदलकर सत्ता हासिल करने का जरिया बना लिया है.
'बच्चों को मदरसे और कॉन्वेंट स्कूल ना भेजें'
वहीं स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि इस्लाम धर्म में महिलाओं की दुर्गति होती है, महिला से 25 -25 बच्चे पैदा करना और फिर तीन तलाक देना. आगे उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को मदरसे और कॉन्वेंट स्कूल ना भेजें, बच्चों को वीर शिवाजी, महाराणा प्रताप और मंगल पांडे जैसा बनाएं, कोशिश करें कि बच्चों को सरस्वती विद्यालय भेजें.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/8606d1ae/9419fbf0/breakingdetails/the-supreme-court-has-not-completely-banned-that-provision-owaisi-47021