प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई

IGI एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: फुकेत से आए यात्री के पास से 2,759 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, फुकेत से आए यात्री के पास 2,759 ग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद। NDPS एक्ट के तहत यात्री गिरफ्तार, जांच जारी।

igi एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई फुकेत से आए यात्री के पास से 2759 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद

Weed seized at IGI airport in New Delhi |

नई दिल्ली। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने रविवार को 2,759 ग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (एक तरह का गांजा) के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को फुकेत से एयर इंडिया की फ़्लाइट से दिल्ली आए इस यात्री को 'एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम' (APIS) के ज़रिए यात्री प्रोफ़ाइलिंग के आधार पर कस्टम ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया।

एक्स-रे जांच में सामने आया संदिग्ध सामान

अधिकारियों के अनुसार, रविवार को फुकेत से एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली आए इस यात्री को 'एडवांस पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम' (APIS) के जरिए यात्री प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम ग्रीन चैनल पार करने के बाद रोका गया। यात्री के सामान की एक्स-रे स्क्रीनिंग के दौरान कस्टम अधिकारियों को कुछ संदिग्ध तस्वीरें दिखीं। इसके बाद तलाशी लेने पर वैक्यूम-सील्ड चार पैकेट मिले। इनमें हरे रंग का पदार्थ था, जिसके हाइड्रोपोनिक गांजा होने का संदेह है।

2,759 ग्राम पदार्थ जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

ज़ब्त किए गए पदार्थ का वजन (पैकिंग मटीरियल सहित) 2,759 ग्राम था। 'एक्स' पर एक पोस्ट में दिल्ली कस्टम ने कहा, "इसके तहत, यात्री को NDPS एक्ट, 1985 की धारा 43(b) के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, NDPS एक्ट, 1985 की धारा 43(a) के तहत छिपाने वाले सामान और पैकेजिंग के साथ हरे रंग का पदार्थ (जिसके गांजा/मारिजुआना होने का शक है) जब्त किया गया है।" इस मामले में आगे की जांच जारी है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: म्यांमार मानव तस्करी केस: एनआईए की बंगाल-छत्तीसगढ़ में छापेमारी

Related to this topic: