भारत और फ्रांस ने क्रिटिकल खनिजों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र की घोषणा की है।
मुंबई। भारत और फ्रांस ने क्रिटिकल खनिजों के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र की घोषणा की है। फ्रांस में भारतीय राजदूत संजीव कुमार सिंगला ने यह जानकारी दी है।
सिंगला ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि आधुनिक मैटिरियल का केंद्र स्थापित करने के लिए भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और फ्रांसीसी सीएनआरएस के बीच आशय पत्र पर हस्ताक्षर की घोषणा की। क्रिटिकल और नई प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत और फ्रांस ने एक संयुक्त उन्नत प्रौद्योगिकी विभाग के गठन करेंगे।
सीएनआरएस दुनिया के सबसे बड़े वैज्ञानिक संस्थानों में से एक है, खासकर यहां बेसिक अनुसंधान पर फोकस किया जाता है। सिंगला ने कहा कि हम लोग दोनों देशों के बीच दोहरा कर टालने के लिए भी एक संशोधन पर हस्ताक्षर करेंगे।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/modi-invites-bangladeshs-new-pm-tarique-rahman-to-india/144343
पीएम मोदी ने बांग्लादेश के पीएम तारीक रहमान को दिया भारत आने का निमंत्रण