प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वार्ता में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण पर भी बात

भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर वार्ता

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने नेपाल के सीओएएस अशोक राज सिग्डेल से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर वार्ता की।

भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर वार्ता

भारत और नेपाल के बीच रक्षा सहयोग मजबूत करने पर वार्ता

वार्ता में संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण पर भी बात

काठमांडू। भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने नेपाल के सीओएएस अशोक राज सिग्डेल से दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के मुद्दे पर वार्ता की। 
काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने दोनों पक्षों की बातचीत का ब्योरा सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर जारी किया है। उसमें कहा गया है कि लेफ्टिनेंट जनरल सेनगुप्ता ने भारतीय सेना के पदेन (आनरेरी) जनरल और नेपाल सेना के सीओएएस सिग्डेल से नेपाल सेना के मुख्यालय पर दोनों देशों में रक्षा सहयोग को और पुख्ता करने पर बातचीत की। यह उच्चस्तरीय वार्ता भारतीय सेना के सैन्य प्रमुख जन. उपेंद्र द्विवेदी और नेपाली सेना के लेफ्टिनेंट जनरल एसीओएस प्रदीप जंग की संयुक्त राष्ट्र सैन्य सहयोग देशों के प्रमुखों की मुलाकात के तुरंत बाद हुई। 
इन सैन्य प्रमुखों ने दो पड़ोसी देशों की सेनाओं का संयुक्त प्रशिक्षण और भागीदारी बढ़ने के मुद्दे पर व्यापक वार्ता की। वार्ता मुख्य रूप से रक्षा सहयोग मजबूत करने, संयुक्त प्रशिक्षण को बढ़वा देने और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सहयोग बढ़ने पर केंद्रित रही। 
दोनों सैन्य प्रमुखों ने दोनों पड़ोसी सेनाओं के बीच नियमित प्रतिरक्षा वार्ता और संस्थागत आदान-प्रदान, भागीदारी बढ़ाने और मूल्यों को साझा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दुहराई।

इसे भी पढ़ेंः

'अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है', चीन को भारत की दो टूक
https://www.primenewsnetwork.in/india/india-blunt-reply-to-china-arunachal-pradesh-is-an-integral-and-inseparable-part/98908

Related to this topic: