व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को (स्थानीय समय) दावा किया कि भारत ने रूस से तेल लेना बंद करने का वादा किया है।
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने मंगलवार को (स्थानीय समय) दावा किया कि भारत ने रूस से तेल लेना बंद करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हाल में घोषित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के तहत भारत अब अमेरिका के स्रोतों से, संभवत: वेनेजुएला से, तेल की खरीद करेगा।
पीएम मोदी से हुई सीधी बातचीत
व्हाइट हाउस से बाहर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ रूसी तेल न खरीदने पर सहमति दी है, बल्कि अमेरिका से तेल का आयात बढ़ाने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि भारत वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था के हित में होगा।
भारत-अमेरिका संबंधों की सराहना
लेविट ने कहा, “जैसा कि आप सब ने कल देखा, राष्ट्रपति ने भारत के साथ एक और बड़ा डील किया। उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री मोदी से बात की। दोनों देशों के बीच अत्यंत अच्छे संबंधों की भागीदारी है।”
500 अरब डॉलर की खरीद का दावा
प्रेस सचिव ने बताया कि भारत ने ट्रांसपोर्टेशन और कृषि उत्पादों की करीब 500 अरब डॉलर की खरीद का वादा किया है। उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ी डील है, जिससे अमेरिकी वर्कर्स, बिजनेस और कंज्यूमर्स को सीधा फायदा होगा।
रूसी तेल पर रोक का दावा
लेविट ने दोहराया कि भारत ने रूस से तेल खरीद बंद कर दी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में 500 अरब डॉलर के निवेश का वादा किया है, जिससे दोनों देशों के आर्थिक रिश्ते और मजबूत होंगे।
यह भी पढ़े: सुप्रीम कोर्ट की व्हाट्सऐप-मेटा को फटकार
https://www.primenewsnetwork.in/india/supreme-court-slams-whatsapp-meta/131886