प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • कानपुर: मेयर प्रमिला पांडेय के पुत्र बंटी पांडेय उर्फ अमित का तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, पिछले साल भी तलवार और फरसे से काटा था केक, अभी तक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं की है
  • संभल: असमोली विधानसभा क्षेत्र के दारापुर गांव में आजाद समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों लोगों ने SP छोड़ आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ली, पंचायत–विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया
  • इटावा: प्रेम संबंधों के चलते एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी वारदात के बाद अपनी नाबालिग बेटी को साथ लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
  • संभल: तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दो बाइक सवारों को रौंदा, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
  • यूपी बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- '11 फरवरी को पेश होगा बजट, आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत होगी, हम यूपी को बीमारूपन से ब्रेकथ्रू स्टेट तक लाए'
  • कानपुर: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत का मामला, प्रसव के बाद नवजात बच्ची को वार्मर मशीन में रखा गया, मशीन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, नवजात बच्चा पूरी तरह से झुलसा, बच्चे की मौके पर मौत
  • बस्ती: 2 दिन से लापता दरोगा का मिला शव, नदी में तैरता मिला लापता दरोगा अजय गौड़ का शव, बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में SSI के पद पर तैनात थे दरोगा अजय गौड़
  • संभल: प्रशासन ने काशीराम आवासीय कालोनी में आवासों को मुस्लिम समुदाय के कब्जों से मुक्त कराया, 50 से अधिक आवासों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पिछले 12 साल से किया हुआ था कब्जा
  • हाथरस: सड़क हादसे में 2 साल के मासूम की मौत, आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जमकर किया हंगामा, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की के साथ पथराव भी किया, हालात बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ पर लाठियां बरसाई

जर्मन चांसलर के बयान पर भारत ने कहा..

जर्मन चांसलर के बयान पर भारत ने कहा - 'रक्षा सामग्री की खरीद के प्रति हमारा दृष्टिकोण राष्ट्रीय हितों से प्रेरित'

Foreign Secretary : पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने सोमवार को गुजरात में द्विपक्षीय बैठक की. कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इस दौरान जर्मन चांसलर ने बयान दिया कि..

जर्मन चांसलर के बयान पर भारत ने कहा - रक्षा सामग्री की खरीद के प्रति हमारा दृष्टिकोण राष्ट्रीय हितों से प्रेरित

जर्मन चांसलर के बयान पर भारत ने कहा - 'रक्षा सामग्री की खरीद के प्रति हमारा दृष्टिकोण राष्ट्रीय हितों से प्रेरित' |

Foreign Secretary : गुजरात में पीएम मोदी ने सोमवार को जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक की. कई एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए. इस दौरान जर्मन चांसलर ने बयान दिया कि भारत-जर्मनी के बीच घनिष्ठ सुरक्षा सहयोग से रूस पर भारत की निर्भरता कम होगी. इस मामले ने तूल पकड़ लिया. विदेश मंत्रालय ने इसका जवाब दिया है. विदेश सचिव ने कहा कि फ्रेडरिक मर्ज़ भारत के संबंध में रक्षा और सुरक्षा नीति को लेकर जर्मनी के दृष्टिकोण में आए बदलाव की ओर इशारा कर रहे थे. 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि रक्षा सामग्री की खरीद के प्रति भारत का दृष्टिकोण पूरी तरह से राष्ट्रीय हितों से प्रेरित है. हम काफी समय से जर्मन सरकार, सभी जर्मन अधिकारियों, दिल्ली स्थित उनके दूतावास, बर्लिन स्थित जर्मन सरकार और इसमें शामिल सभी एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. यह मामला एक समय कानूनी मुद्दा था, लेकिन हमारा मानना ​​है कि अंततः इसमें शामिल मानवीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ही इसका निपटारा किया जाना चाहिए.

'यह मामला एक समय कानूनी मुद्दा था'

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि हम काफी समय से जर्मन सरकार, सभी जर्मन अधिकारियों, दिल्ली स्थित उनके दूतावास, बर्लिन स्थित जर्मन सरकार और इसमें शामिल सभी एजेंसियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. यह मामला एक समय कानूनी मुद्दा था, लेकिन हमारा मानना ​​है कि अंततः इसमें शामिल मानवीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए ही इसका निपटारा किया जाना चाहिए.

ईरान की स्थिति पर नजर 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ईरान की स्थिति पर कहा कि हम ईरान में हो रहे बदलावों पर नज़र रख रहे हैं. ईरान में भारतीय प्रवासियों और भारत से गए छात्रों का एक बड़ा समुदाय है. मैं इस बारे में ज़्यादा डिटेल में नहीं बता पाऊंगा कि दोनों नेताओं ने क्या बात की? हमारा दूतावास छात्र समुदाय तक पहुंचने में कामयाब रहा है और पता चला है कि वे सभी ठीक हैं और अब तक उन्हें कोई मुश्किल नहीं हुई है. हमने वहां मौजूद अपने सभी देशवासियों को सलाह दी है कि वे बाहर न निकलें या खुद को गड़बड़ी के बीच में न फंसाएं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mou-signed-between-india-and-germany-pm-modi-said-foundation-of-shared/104617
 

Related to this topic: