प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भारत - दक्षिण अफ्रीका टी 20 मैच घने कोहरे के...

भारत - दक्षिण अफ्रीका टी 20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में बुधवार को होने वाला चौथा टी-20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया है। अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करने का फैसला लिया।

भारत - दक्षिण अफ्रीका टी 20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द

India-South Africa T20 match abandoned due to heavy fog |

लखनऊ। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच लखनऊ में बुधवार को होने वाला चौथा टी-20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द हो गया है। अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करने का फैसला लिया।

घना कोहरा के कारण रात 9:30 बजे मैच रद्द करने का लिया गया निर्णय

भारत - दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 7 बजे से खेला जाना था, लेकिन घने कोहरे की वजह से टॉस को कई बार आगे बढ़ाया गया। अंपायरों ने छह बार फील्ड और मौसम का मुआयना किया। लेकिन रात गहराने के साथ कोहरा और घना होने के कारण रात 9:30 बजे मैच रद्द कर दिया गया।

5 मैच की सीरीज में 2-1 से आगे है भारत

मेजबान भारत टी20 के 5 मैच की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। भारत ने पहला मैच 101 रन से जीता था, इसके बाद साउथ अफ्रीका ने मुल्लांपुर में खेले गए दूसरे मैच में 51 रन से जीतकर वापसी की, लेकिन तीसरे मैच में धर्मशाला में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल करते हुए फिर बढ़त बना ली। आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदबाद में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/up-govt-signs-agreement-with-cegis-to-manage-finance-and-planning-departments/101537

यूपी सरकार का वित्त और योजना विभागों के प्रबंधन के लिए CEGIS के साथ अनुबंध

Related to this topic: