India-Israel : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा, हमारे रणनीतिक सहयोग को देखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. कुछ बहुपक्षीय पहलें..
'भारत ‘गाजा पीस प्लान’ का समर्थन करता है', इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ बैठक में बोले एस जयशंकर |
India-Israel : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा, हमारे रणनीतिक सहयोग को देखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी अत्यंत महत्वपूर्ण है. कुछ बहुपक्षीय पहलें ऐसी हैं, जिनमें हम दोनों की गहरी रुचि है. विदेश मंत्री एस जयशंकर और इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के बीच बैठक हुई. एस जयशंकर इस बैठक को संबोधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि मैं हमारी वार्ता के उस पहलू की भी प्रतीक्षा कर रहा हूं. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, आज हमारे गतिशीलता समझौतों के परिणामस्वरूप भारतीय कामगारों की संख्या इज़राइल में बढ़ रही है. उन्हें कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है और मुझे आशा है कि हम अपने संबंधों के इस पहलू को आगे बढ़ा सकेंगे.
इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार के साथ बैठक में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, सेमीकंडक्टर और साइबर के क्षेत्र में हमारे सहयोग का एक इतिहास रहा है. अब यह और भी प्रासंगिक हो गया है. हम अगले वर्ष फरवरी में भारत में एआई इम्पैक्ट समिट की मेजबानी कर रहे हैं. हम इस सम्मेलन में इज़राइल की उपस्थिति की प्रतीक्षा कर रहे हैं.
'द्विपक्षीय निवेश समझौते का निष्कर्ष उस दिशा में एक उल्लेखनीय कदम'
विदेश मंत्री ने कहा कि आपकी यात्रा हमें हमारे द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और इसे और गहरा करने की संभावनाओं का आकलन करने का अवसर प्रदान करती है. हाल ही में हमारे द्विपक्षीय निवेश समझौते का निष्कर्ष उस दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है. यह भी उल्लेखनीय है कि आपके कृषि, अर्थव्यवस्था, पर्यटन और वित्त से जुड़े मंत्री हाल ही में भारत का दौरा कर चुके हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हाल के समय में भारत ने कई नई क्षमताएँ विकसित की हैं. विशेष रूप से रेल, सड़क और बंदरगाह अवसंरचना, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में. हमारे व्यवसाय इज़राइल में अवसरों की खोज के प्रति अत्यंत उत्सुक हैं और हम निश्चित रूप से इस दिशा में और ध्यान देना चाहेंगे. हम कृषि और नवाचार के क्षेत्रों में मिलकर काम करने का एक मजबूत रिकॉर्ड भी रखते हैं. इन प्रयासों को आगे बढ़ाना हमारे पारस्परिक हित में है.
ये नेता भारत की यात्रा कर चुके हैं
इजरायल के विदेश मंत्री भारत की यात्रा पर हैं. उनकी दो दिवसीय यात्रा है. अगले महीने इजरायल के पीएम नेतन्याहू भी भारत की यात्रा करेंगे. इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट 2026 की शुरुआत में भारत की यात्रा पर आ सकते हैं. पिछले दो साल में इजरायल के बड़े नेता भारत की यात्रा करेंगे. इसकी एक लंबी लिस्ट हो गई है. ये नेता भारत की यात्रा कर चुके हैं. इनमें वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच, अर्थव्यवस्था मंत्री निर बरकत, कृषि मंत्री एवी डिशर और पर्यटन मंत्री हाइम कात्ज भी शामिल हैं,
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/a-massive-fire-broke-out-in-the-garib-rath-train-going-from/94531