प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग बढ़ाने पर वार्ता

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भारत-अमेरिका वार्ता-भारतीय रक्षामंत्री से अमेरिकी संसदीय दल की बातचीत

नई दिल्ली। अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से 10 वर्षीय रक्षा भागीदारी फ्रेमवर्क के तहत सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भारत-अमेरिका वार्ता-भारतीय रक्षामंत्री से अमेरिकी संसदीय दल की बातचीत

India US defense cooperation |

भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग बढ़ाने पर वार्ता

 अमेरिकी कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल हाउस आर्मड सर्विसेज कमेटी के चेयरमैन माइक रोजर के नेतृत्व में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से मुलाकात कर अभी हाल में ही सम्पन्न 10 वर्षीय बड़े रक्षा भागीदारी फ्रेमवर्क समझौते के तहत रक्षा सहयोग बढ़ाने के मुद्दे पर वार्ता की। इस बैठक में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार सोमवार को हुई इस बैठक में रक्षा उद्योग में सहयोग को और मजबूत करने और द्विपक्षीय सैन्य गठजोड़ को आगे बढ़ाने पर वार्ता हुई। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट कहा है कि लंबे समय के फ्रेमवर्क समझौते से द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मतबूत होगा। अभी हाल में हुए 10 वर्षीय भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग समझौते से हमारी रक्षा भागीदारी और मजबूत होगी। संयुक्त अभ्यास जारी रहेंगे तथा अतिरिक्त खरीद प्रगति पर है। गोर ने गुरुवार को 'एक्स' अपने पोस्ट मे लिखा है -'यह मजबूत संबंध है! हमारी मेजबानी के लिए आपको धन्यवाद राजेश कुमार सिंह'। अक्टूबर 2025 में कुआलालंपोर में एशियान देशों के रक्षामंत्रियों के सम्मेलन से इतर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षामंत्री पेट हेग्सेथ के बीच अमेरिका-भारत बड़े रक्षा भागीदारी के लिए फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर हुए थे।

यह भी पढ़े: दावोस में यूपी को 3 लाख करोड़ निवेश प्रस्ताव

https://www.primenewsnetwork.in/india/up-gets-3-lakh-crore-investment-bids-in-davos/130859