प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लखनऊ: BSP सवर्ण वोटों के साथ लाने की बना रही रणनीति, BSP को सवर्ण वोटों के जरिए ही 2027 जीत मिलने की उम्मीद, ब्राह्मण वोटों पर BSP सुप्रीमो मायावती का खास फोकस
  • वाराणसी: पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के दिशा-निर्देशों पर कैंट स्टेशन के सामने चलाया गया ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’, 15 वाहन सीज, 25 का हुआ चालान
  • रायबरेली: एक सप्ताह पूर्व क्रिकेट मैदान में हुई मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो में बैट से निर्दयता से पीटने की तस्वीरें सामने आई, मामले में 6 नामजद समेत 2-3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
  • मुजफ्फरनगर: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी और बाइक के बीच हुई टक्कर, हादसे में 3 लोग घायल, सड़क क्रॉस करने के दौरान हुई टक्कर
  • आजमगढ़: पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गोतस्कर गोली लगने से घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और गोवंश बरामद
  • मुजफ्फरनगर: पुलिस ने स्कूल की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने वाले मनचले को गिरफ्तार किया, आरोपी के पास से 5 किलो गांजा बरामद
  • बहराइच: कतर्नियाघाट इलाके में तेंदुए के हमले में 6 साल की मासूम की मौत, घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
  • गाजियाबाद: रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 के बीच बने इलेक्ट्रिक पैनल रूम में अचानक लगी आग, RPF और GRP की टीम मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
  • कानपुर: दबंगों से प्रताड़ित होकर युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शुभम कटियार नाम के युवक परिवार को लगातार कर रहा था परेशान, पीड़ित ने पुलिस पर पुराने मामले में कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप

विश्व आर्थिक मंच में भारत सशक्त उपस्थिति...

विश्व आर्थिक मंच में भारत सशक्त उपस्थिति कराएगा दर्ज

दावोस में आयोजित होने जा रहे विश्व आर्थिक मंच 2026 के शिखर सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। यह पांच दिवसीय सम्मेलन स्थानीय समय के अनुसार सोमवार को होना है।

विश्व आर्थिक मंच में भारत सशक्त उपस्थिति कराएगा दर्ज

फाइल फोटो |

दावोस (स्विट्जरलैंड)। दावोस में आयोजित होने जा रहे विश्व आर्थिक मंच 2026 के शिखर सम्मेलन की तैयारी जोरों पर है। यह पांच दिवसीय सम्मेलन स्थानीय समय के अनुसार सोमवार को होना है। इस 56वें शिखर सम्मेलन में भारत अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें सरकार, व्यापार जगत, शिक्षा जगत, बहुपक्षीय संगठनों, नागरिक समाज और श्रमिक संघों से जुड़े 130 से अधिक देशों के लगभग तीन हजार वैश्विक नेता शिरकत कर रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की होंगे शामिल

इनमें 1,700 से अधिक व्यापारिक नेता शामिल हैं जिनमें से आधे सीईओ या अध्यक्ष हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अलावा यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लोदिमिर जेलेंस्की भी उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में अन्य प्रमुख वैश्विक मुद्दों के अलावा यूक्रेन, गाजा और वेनेजुएला सहित लैटिन अमेरिका के मुद्दों पर भी गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

दुनिया भर से 64 राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

ट्रंप अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल लेकर आ रहे हैं। इनमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो, वित्त मंत्री स्काट बेसेंट, वाणिज्य मंत्री हावर्ड लुटनिक, ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के शामिल होने की उम्मीद है। दुनिया भर से कम से कम 64 राष्ट्राध्यक्ष या शासनाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे, जबकि जी-7 देशों में से छह देशों के शीर्ष नेतृत्व का भी प्रतिनिधित्व होगा।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/prime-minister-broke-protocol-to-welcome-uae-president/105533

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UAE के राष्ट्रपति के लिए तोड़ा प्रोटोकॉल, एयरपोर्ट पहुंच किया स्वागत

Related to this topic: