प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दक्षिण अफ्रीका 74 रन ही बना सकी

भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराया

भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर टी-20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया। पांच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 17 रन बनाये।

भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराया

भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराया

कटक, ओडिसा।
भारत ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका को 101 रन से हराकर टी-20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गये पांच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 17 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 12.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 74 रन बना सकी। 

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 176 रन का टारगेट दिया। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने आतिशी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 28 गेंदों में 59 रन की विस्फोटक पाली खेली। हार्दिक ने इस पाली में चार छक्के और छह चौके जड़े। हार्दिक ने बल्ले से ही नहीं गेंद से भी कमाल किया और दक्षिण अफ्रीका का एक विकेट चटकाया। इसके अतिरिक्त तिलक वर्मा ने मैच में 26 और अक्षर पटेल ने 23 रनों का योगदान दिया। 

दक्षिण अफ्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई। अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने 22, एडेन मार्कराम और ट्रिस्टन स्टब्स ने 14-14 रन बनाए। मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए। डेनोवन फरेरा ने 5, लुथो सिमपाला ने 2, डेविड मिलर और एनरिख नॉर्खिया ने 1-1 विकेट लिए। लुंगी एनगिडी 2 रन बनाकर नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट और एक दिनी मैचों की सीरीज खेली जा चुकी है। टेस्ट सीरीज को दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किया जबकि एक दिवसीय सीरीज पर भारत ने कब्जा कि या था। अब भारत ने पहला टी - 20 मैच जीतकर सिरीज में 1- 0 की बढ़त ले ली है।

Related to this topic: