प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

भारतीय सेना 2000 करोड़ रुपये के 850 कामिकाज़े...

भारतीय सेना 2000 करोड़ रुपये के 850 कामिकाज़े ड्रोन खरीदेगी

ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों के आधार पर भारतीय सेना अब 850 कामिकाज़े ड्रोन खरीदने की तैयारी में है। इन ड्रोन का इस्तेमाल तीनों रक्षा बलों और विशेष बलों को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।

भारतीय सेना 2000 करोड़ रुपये के 850 कामिकाज़े ड्रोन खरीदेगी

Indian Army to buy 850 Kamikaze drones worth Rs 2000 crore |

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों के आधार पर भारतीय सेना अब 850 कामिकाज़े ड्रोन खरीदने की तैयारी में है। इन ड्रोन का इस्तेमाल तीनों रक्षा बलों और विशेष बलों को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। रक्षा सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना का यह प्रस्ताव खरीद प्रक्रिया के अंतिम चरण में है। इसे इसी महीने के आखिरी हफ्ते में होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की उच्चस्तरीय बैठक में मंजूरी मिलने की संभावना है।

सेना को मिलेंगे देश में बने करीब 850 लोइटरिंग म्यूनिशन और उनके लॉन्चर

फास्ट-ट्रैक के तहत लागू होने वाले इस प्रस्ताव के अनुसार, सेना को देश में बने करीब 850 लोइटरिंग म्यूनिशन (Kamikaze drones) और उनके लॉन्चर मिलेंगे। सूत्रों ने बताया कि भारतीय सेना पहले से ही अलग-अलग स्रोतों से बड़ी संख्या में लोइटरिंग म्यूनिशन का इस्तेमाल कर रही है और अब आने वाले समय में करीब 30,000 ड्रोन शामिल करने की योजना है, ताकि सभी लड़ाकू इकाइयों को इससे लैस किया जा सके।

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बड़े पैमाने पर किया था ड्रोन का इस्तेमाल

अब सेना की हर इन्फैंट्री बटालियन में एक ‘अश्नि प्लाटून’ होगा, जो दुश्मन के ठिकानों पर हमले और आतंकवाद विरोधी अभियानों में ड्रोन संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के अंदर मौजूद आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी, के जवाब में की गई थी। ऑपरेशन के पहले ही दिन भारत ने 9 में से 7 आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भी हुआ था ड्रोन का इस्तेमाल

बाद में इन ड्रोन का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना के खिलाफ भी किया गया, जब उसने आतंकियों का समर्थन करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी। सूत्रों के अनुसार, सेना की इन कार्रवाइयों में दुश्मन को भारी नुकसान हुआ और सीमा क्षेत्रों में उसकी बुनियादी संरचना को गंभीर क्षति पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-shamik-bhattacharya-alleges-that-cm-turning-west-bengal-into-bangladesh/101793

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद शमिक भट्टाचार्य का आरोप: मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल को बना रही बांग्लादेश

Related to this topic: