प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ईरान में भारतीय छात्र सुरक्षित

ईरान में भारतीय छात्र सुरक्षित, दहशत की जरूरत नहीं

अखिल भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के फेडरेशन ने रविवार को कहा कि ईरान में पढ़ाई कर रहे सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं।

ईरान में भारतीय छात्र सुरक्षित दहशत की जरूरत नहीं

फाइल फोटो |

श्रीनगर। अखिल भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स एसोसिएशन और ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन के फेडरेशन ने रविवार को कहा कि ईरान में पढ़ाई कर रहे सभी भारतीय छात्र सुरक्षित हैं। इन संगठनों ने छात्रों के परिवार वालों और जनता से आग्रह किया है कि वे दहशत में न आएं।

छात्रों ने अपने परिवार वालों को भेजा है संदेश

मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोमिन खान ने बताया कि दोनों संगठनों को वहां पढ़ने गए छात्रों की स्थिति की ताजा स्थिति की जानकारी मिली है। सभी छात्र सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि कई छात्रों ने एसोसिएशन से संपर्क कर अपने परिवार वालों को संदेश भेजा है कि वे सुरक्षित हैं। डॉ. खान ने एक वक्तव्य में कहा- 'हमारे सभी छात्र सुरक्षित हैं। दहशत की कोई बात नहीं।'

डा. खान के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारी और भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीक नजर रखे हुए है। वे लगातर छात्रों के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/for-the-first-time-a-scientific-survey-of-water-birds-was-conducted-in-sagar/104634

पहली बार- सागर में हुआ जल पक्षियों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण, देखे गये यूरोप के दुर्लभ पक्षी

Related to this topic: