West bengal : कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करायी..
इंडिगो विमान में आई तकनीकी खराबी, फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग |
West bengal : कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस के विमान में तकनीकी खराबी के बाद फ्लाइट की वाराणसी एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग करायी गयी है। इससे एक बड़ा हादसा टल गया है।
कोलकाता से श्रीनगर जा रही फ्लाइट में बुधवार शाम तकनीकी खराबी आ गई। 160 से अधिक यात्री लेकर जा रहे विमान ने वाराणसी सीमा में घुसते ही एटीसी को मेडे-मेडे मैसेज दिया और फिर लैंडिंग की बात कही। पायलट ने एटीसी को बताया, विमान में तकनीकी खराबी आ गई और फ्यूल लीक होने के चलते इंजन रेड सिग्नल दे रहा है। इसके बाद आनन- फानन में एटीसी ने फ्लाइट नंबर की जांच की और अगले 4 मिनट में विमान को रनवे पर सुरक्षित उतार दिया। इसके बाद इमरजेंसी टीम को भेजकर सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया है।
एयरलाइंस की ओर से बताया गया- वाराणसी एयरपोर्ट पर कुछ तकनीकी खराबी के कारण विमान को उतारा गया है। इंडिगो को ओर से यात्रियों को किसी अन्य विमान से श्रीनगर भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान संख्या 6ई-6961 को बुधवार शाम फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी। पायलट ने स्थिति की जानकारी मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) वाराणसी से संपर्क कर लैंडिंग की अनुमति मांगी।
अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया। विमान में सवार कुल 166 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी यात्रियों को एराइवल हॉल में बैठाया गया है, जबकि तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/here-is-the-list-of-34-ips-officers-transferred-in-rajasthan/95009