प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

इंदौर छात्रा हत्या केस में गिरफ्तारी

इंदौर में छात्रा की हत्या का खुलासा, आरोपी छात्र मुंबई से गिरफ्तार

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी इलाके में एक मकान में मिली छात्रा की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

इंदौर में छात्रा की हत्या का खुलासा आरोपी छात्र मुंबई से गिरफ्तार

Indore Crime |

इंदौर। शहर के द्वारकापुरी इलाके में एक मकान में मिली छात्रा की लाश के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो वारदात के बाद कमरे में ताला लगाकर मुंबई फरार हो गया था।

किसाए के मकान में मिला था शव

पुलिस के अनुसार, द्वारकापुरी क्षेत्र के एक किराए के मकान में छात्रा का शव मिला था। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि छात्रा की हत्या की गई थी। जांच में सामने आया कि आरोपी छात्र ने पहले युवती की हत्या की और उसके बाद शव के साथ अमानवीय कृत्य किया। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने कमरे पर ताला लगाया और फरार हो गया।

ऐसे पकड़ में आया आरोपी

पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उसकी लोकेशन मुंबई में मिली, जिसके बाद टीम ने वहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर इंदौर लाया जा रहा है।

पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की वजह क्या थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़े: पुलिस की फर्जी बैंक खाता छापेमारीhttps://www.primenewsnetwork.in/india/police-operation-on-fake-bank-accounts/143878

Related to this topic: