प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

INS तारागिरि भारतीय नौसेना में...

INS तारागिरि भारतीय नौसेना में हुआ शामिल, कहा - 'एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण'

INS Taragiri : INS तारागिरि भारतीय नौसेना में शामिल हो गया. इससे भारत की समुद्री ताकत और बढ़ गई है...

ins तारागिरि भारतीय नौसेना में हुआ शामिल कहा -  एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण

INS तारागिरि भारतीय नौसेना में हुआ शामिल, कहा - 'एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण' |

INS Taragiri : INS तारागिरि भारतीय नौसेना में शामिल हो गया. इससे भारत की समुद्री ताकत और बढ़ गई है. इसी पर ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विशाखापत्तनम शहर अपने आप में भारत की समुद्री शक्ति का साक्षी रहा है, इसलिए यहीं से INS तारागिरी की कमीशनिंग अपने आप में एक बेहद महत्वपूर्ण क्षण है. 

उन्होंने कहा कि भारत का समुद्र से हमेशा एक खास और गहरा संबंध रहा है, जो समय के साथ और मजबूत होता गया है. हमारी सांस्कृतिक विरासत से लेकर आज की रणनीतिक जरूरतों तक समुद्र ने हमेशा भारत की दिशा तय की है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि जब प्रधानमंत्री 2047 तक विकसित भारत की बात करते हैं तो उसमें समुद्री शक्ति की भूमिका बेहद अहम हो जाती है. भारत की समुद्री सीमा 11,000 किलोमीटर से ज्यादा है और देश तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है. ऐसे में भारत का विकास समुद्र से अलग सोच ही नहीं सकता. देश का लगभग 95% व्यापार समुद्री रास्तों से होता है और ऊर्जा सुरक्षा भी काफी हद तक समुद्र पर निर्भर करती है.

"भारतीय नौसेना लगातार हमारी सुरक्षा को मजबूत कर रही"

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में एक मजबूत और सक्षम नौसेना भारत के लिए कोई विकल्प नहीं, बल्कि एक जरूरी आवश्यकता है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज हम डिजिटल युग में रह रहे हैं और भारतीय नौसेना लगातार हमारी सुरक्षा को मजबूत कर रही है. अत्याधुनिक युद्धपोत ‘तारागिरी’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया जा रहा है. उन्होंने इसे भारत की बढ़ती समुद्री ताकत का प्रतीक बताते हुए देशवासियों, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड और भारतीय नौसेना को बधाई दी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nia-begins-probe-into-attack-on-judicial-officers-aimim-leader-held/154158
 

Related to this topic: