प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, कई बड़े..

अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, कई बड़े आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद

Terror plot in Faridabad : श्रीनगर। प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है..

अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश कई बड़े आतंकी गिरफ्तार बड़ी मात्रा में हथियार गोला बारूद बरामद

अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, कई बड़े आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद |

Terror plot in Faridabad : श्रीनगर। प्रतिबंधित आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। इस कार्रवाई में कई प्रमुख आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

पुलिस ने बताया कि पिछले महीने 19 अक्तूबर  को श्रीनगर के बुनपोरा, नौगाम में कई जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे। उनमें पुलिस और सुरक्षाबलों को धमकाया गया था। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई और जांच शुरू हुई। जांच में यह सामने आया कि यह नेटवर्क शिक्षित और पेशेवर युवाओं से जुड़ा था और विदेशी संपर्कों के माध्यम से चलाया जा रहा था।

जांच में पता चला कि यह समूह 'एन्क्रिप्टेड चैनलों' के जरिए भर्ती, समन्वय, धन-संग्रह और लॉजिस्टिक्स का काम करता था। धनराशि पेशेवर और शैक्षणिक नेटवर्क के माध्यम से, सामाजिक या धर्मार्थ कार्यों के बहाने जुटाई जा रही थी। आरोपी आतंकवाद के लिए लोगों की पहचान कर उन्हें कट्टर बनाने और हथियार, आइईडी बनाने के लिए सामग्री जुटाने में जुड़ा हुआ पाए गया है।

गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी:
आरिफ निसार दर साहिल, नौगाम, श्रीनगर
यासिर-उल-आशरफ, नौगाम, श्रीनगर
मकसूद अहमद दर शाहिद, नौगाम, श्रीनगर
मौलवी इरफान अहमद, शोपियां
जमीर अहमद आहंगर मुत्लाशा, वाकुरा, गांदरबल
डॉ. मुजम्मिल अहमद गनाई मुसायब, कोइल, पंपोर
डॉ. आदिल, वानपोरा शामिल है। जांच के दौरान श्रीनगर, अनंतनाग, गांदरबल, शोपियां, फरीदाबाद और सहारनपुर में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। [15:16, 10/11/2025] Shiv Prasad Singh: इसमें जोड़ना है़- जिसमें दो डॉक्टर समेत सात आरोपी गिरफ्तार हुए। पुलिस ने उनके कब्जे से 2,900 किग्रा विस्फोटक, हथियार और आइईडी बनाने की सामग्री बरामद की और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-blunt-response-to-trump-claim-about-pakistan-nuclear-test/97035

 

Related to this topic: