भारतीय सेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश कर रहे एक आतंकवादी को मार गिराया है।
पुंछ (जम्मू और कश्मीर)। भारतीय सेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LoC) के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स के मुताबिक पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में संदिग्ध गतिविधि का पता चलने के बाद एक घुसपैठिये को ढेर कर दिया गया। यह गतिविधि भारतीय सीमा के 300 मीटर अंदर देखी गई थी।
300 मीटर अंदर घुसपैठ की कोशिश
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि निरंतर निगरानी के आधार पर आज शाम लगभग 4 बजे पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास भारतीय क्षेत्र में करीब 300 मीटर अंदर संदिग्ध हलचल देखी गई। व्हाइट नाइट कॉर्प्स के सतर्क जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घुसपैठ की इस कोशिश को विफल कर दिया और यह सुनिश्चित किया कि नियंत्रण रेखा का कोई उल्लंघन न हो। इस दौरान एक घुसपैठिया मारा गया है।
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी, सेना हाई अलर्ट पर
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने आगे बताया कि सेना के जवान क्षेत्र में अपना दबदबा बनाए हुए हैं। पूरे सेक्टर में परिचालन संबंधी उच्च तैयारी की स्थिति में हैं। व्हाइट नाइट कॉर्प्स सतर्क है और घुसपैठ की हर कोशिश नाकाम होगी। हम सेवा करते हैं, हम रक्षा करते हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। (ANI)
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/oil-firms-losing-1000-crore-daily-amid-crude-surge-hardeep-puri/204104
कच्चे तेल की महंगाई से तेल कंपनियों पर भारी मार, रोज ₹1000 करोड़ का नुकसान: हरदीप पुरी