प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भारतीयों की संवेदनशीलता की प्रशंसा

ईरान ने समर्थन के लिए भारतीयों का जताया आभार

ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि अब्दुल मजिद हकीम इलाही ने समर्थन के लिए भारत की प्रशंसा की है।

ईरान ने समर्थन के लिए भारतीयों का जताया आभार

Iran Envoy Praises India’s Humanity |

अयोध्या (यूपी)। ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि अब्दुल मजिद हकीम इलाही ने समर्थन के लिए भारत की प्रशंसा की है। इलाही ने एएनआई से बातचीत में कहा, "मैं भारत में अपने सभी भाइयों-बहनों के प्रति आभारी हूं। मैं उनकी भावनाओं और सोच से अभिभूत हूं।"

भारत की दया, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों की सराहना

उन्होंने आगे कहा, "मुझे न्याय के लिए दमन के शिकार लोगों के प्रति ऐसी भावना और सोच की उम्मीद नहीं थी। आप भारत में जहां कहीं जाएंगे, लोगों से दया, ईमानदारी, मर्यादा, मानवीयता और वफादारी मिलेगी। मैं कह सकता हूं कि ऐसी भावना, ऐसी सच्चाई और किसी राष्ट्र में नहीं मिल सकती। मैं सबके लिए आभारी हूं।"

भारत-ईरान के गहरे सभ्यतागत रिश्तों पर दिया जोर

इलाही ने उल्लेख किया कि भारत और ईरान सभ्यतागत संबंधों से आबद्ध हैं। यह संबंध आज भी अच्छा है। उन्होंने कहा- 'हां, भारत और ईरान के बीच रिश्त बहुत, बहुत अच्छे हैं। इलाही यहां 'याद ए शोहदा' कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यह आयोजन जवाहर अली खान इमामबाड़ा में हुआ था। शिया समुदाय के लोगों ने इसमें भागीदारी की।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/fake-auto-parts-racket-busted-in-delhi-two-arrested/157463

करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: