प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

IRCTC ई-वॉलेट के कैश का इस्तेमाल सिर्फ टिकट...

IRCTC ई-वॉलेट के कैश का इस्तेमाल सिर्फ टिकट बुकिंग में संभव

रेलवे के ट्रेन बुकिंग ऐप IRCTC ई-वॉलेट में पड़ा पैसा सिर्फ सिर्फ टिकट बुक करने में किया जा सकता है। इस ऐप में पड़ा धन न तो निकाला जा सकता है और न किसी अन्य खरीददारी में उपयोग किया जा सकता है।

irctc ई-वॉलेट के कैश का इस्तेमाल सिर्फ टिकट बुकिंग में संभव

IRCTC e-wallet cash can be used only for ticket booking |

नई दिल्ली। रेलवे के ट्रेन बुकिंग ऐप IRCTC ई-वॉलेट में पड़ा पैसा सिर्फ सिर्फ टिकट बुक करने में किया जा सकता है। इस ऐप में पड़ा धन न तो निकाला जा सकता है और न किसी अन्य खरीददारी में उपयोग किया जा सकता है।

IRCTC के ई-वॉलेट में रखा पैसा केवल टिकट खरीदने में हो सकता है इस्तेमाल

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईआरसीटीसी के ई-वॉलेट के प्रयोग के संबंध में लोकसभा में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जो लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के ई-वॉलेट अकाउंट में पैसे जमा करते हैं, वे इसका इस्तेमाल सिर्फ़ टिकट खरीदने के लिए किया जा सकता है। इसे निकाला भी नहीं जा सकता। लेकिन ई-वॉलेट अकाउंट बंद होने पर पैसे यूज़र के बैंक अकाउंट में वापस ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब में यह बात कही। दरअसल भाजपा सांसद ने पूछा था कि क्या  IRCTC ई-वॉलेट में जमा पैसों को यूज़र्स के अकाउंट या उन ओरिजिनल सोर्स में वापस निकालने की कोई सुविधा देने का कोई प्रस्ताव है, जिससे पैसा लंबे समय तक फंसा न रहे और उसे कहीं और इस्तेमाल किया जा सके।

IRCTC के ई-वॉलेट से आसानी से और जल्दी हो जाता है पेमेंट

IRCTC ई-वॉलेट इंडियन रेलवे (IRCTC) की एक प्रीपेड डिजिटल वॉलेट सर्विस है जिसमें आम रेल उपभोक्ताओं को ट्रेन टिकट तेज़ी से बुक करने के लिए पैसे जमा करने की सुविधा होती है। इसका फायदा यह होता है कि टिकट बुकिंग के दौरान पेमेंट के लिए नेट बैंकिंग या कार्ड डिटेल देने की जरुरत नहीं होती है और बैंक गेटवे की समस्याओं से बचा जा सकता है। ऐसे में इस ई-वॉलेट के इस्तेमाल से पेमेंट आसानी से और जल्दी हो जाता है। इस ई-वॉलेट में कैंसिलेशन पर तुरंत रिफंड के साथ सुरक्षित और तेज ट्रांज़ेक्शन की सुविधा मिलती है। हालांकि इसके लिए PAN/आधार वेरिफिकेशन ज़रूरी है, और इसमें ट्रांज़ैक्शन पासवर्ड जैसी सुविधाएँ हैं। इसमें नेट बैंकिंग या कार्ड डिटेल देने की जरूरत नहीं पड़ती और बैंक गेटवे की दिक्कतों से भी बचा जा सकता है।​

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/former-minister-mohibul-hasan-chowdhury-said-violence-was-deliberately-instigate/101773

पूर्व मंत्री मोहिबुल हसन चौधरी बोले: बांग्लादेश में जानबूझकर हिंसा भड़काई

Related to this topic: