80वें स्वतंत्रता दिवस पर ITBP के 14 जांबाजों को राष्ट्रपति और पुलिस पदकों से सम्मानित किया जाएगा। 3 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, जबकि 11 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला।
नई दिल्ली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर देश के सबसे कठिन और दुर्गम इलाकों में सीना ताने खड़े रहने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जांबाजों के लिए गर्व का बड़ा पल आया है। इस बार बल के 14 धाकड़ अधिकारियों और जवानों को उनकी शानदार और निष्ठावान सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और पुलिस पदकों से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है।
तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक, 11 जवानों को पुलिस पदक
इनमें से 3 जांबाज अफसरों को उनकी उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है, जबकि 11 अन्य मेरिटोरियस सेवा को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक की सौगात मिली है। इस गौरवशाली सूची में महानिरीक्षक मंधीर ईक्का, उप महानिरीक्षक निशिथ चन्द्र और निरीक्षक मोहन सिंह (सभी जी.डी.) का नाम राष्ट्रपति पदक के लिए चयनित हुआ है।
ITBP परिवार में खुशी
इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए कमांडेंट राहुल यादव, छेरिंग टशी बौद्ध और सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह समेत कुल 11 शूरवीरों के नामों पर मुहर लगी है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद महानिदेशक और पूरे ITBP परिवार ने सभी विजेताओं को बधाई दी है। पदक विजेताओं का विवरण निम्नानुसार है:
(क) विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक-
- मंधीर ईक्का, महानिरीक्षक (जी.डी.)
- निशिथ चन्द्र, उप महानिरीक्षक (जी.डी.)
- मोहन सिंह, निरीक्षक (जी.डी.)
(ख) सराहनीय सेवा के लिए पदक-
- राहुल यादव, कमाण्डेंट (जी.डी.)
- छेरिंग टशी बौद्ध, कमाण्डेंट (जी.डी.)
- अरविन्द चन्द्र, द्वितीय कमान (जी.डी.)
- जगदीश चन्द मासीवाल, उप कमाण्डेंट (कार्यालय)
- राजेन्द्र सिंह, सूबेदार मेजर (जी.डी.)
- बिशन दास, निरीक्षक(दूरसंचार)
- मोहन सिंह डोगरा, निरीक्षक (सी.एम.)
- नरेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक (जी.डी.)
- नन्दन कुमार सिंह, उप निरीक्षक (पायनियर)
- चैन सिंह, सहायक उप निरीक्षक (जी.डी.)
- तिल बहादुर क्षेत्री, हैड कॉस्टेबल (के.एस.)
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने कलाकारों को दिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार