प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कैदियों को छोड़ा ताकि परिवार संग मना सकें खुशी

जबलपुर केंद्रीय जेल के 70 कैदियों को पेरोल का तोहफा

जबलपुर। दीपावली का पर्व पर 70 कैदियों के जीवन में खुशियों का तोहफा मिला। उनके चेहरे पर मुस्कान लेकर आया, जो लंबे समय से जेल की दीवारों में कैद थे।

जबलपुर केंद्रीय जेल के 70 कैदियों को पेरोल का तोहफा

जबलपुर केंद्रीय जेल के 70 कैदियों को पेरोल का तोहफा

 कैदियों को छोड़ा ताकि परिवार संग मना सकें खुशी

प्राइम न्यूज नेटवर्क

जबलपुर। दीपावली का पर्व पर 70 कैदियों के जीवन में खुशियों का तोहफा मिला। उनके चेहरे पर मुस्कान लेकर आया, जो लंबे समय से जेल की दीवारों में कैद थे। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल जबलपुर में दिपावली के पावन अवसर पर 70 कैदियों को पेरोल पर छोड़ा गया ताकि वे सभी अपने परिवार के साथ खुशियों को बांट सकें।

जेल प्रशासन ने उन कैदियों को पेरोल पर रिहा किया है जिनका आचरण  जेल में अच्छा रहा। ये सभी कैदी दीपावली पर अपने परिवार के साथ खुशियों को बांटा। जेल प्रशासन ने बताया कि अच्छे आचरण वाले कैदियों को पेरोल पर रिहा किया गया ताकि कुछ समय  परिवार के साथ बिताने के बाद वे फिर वापस जेल आ जाएंगे।

इस  मौके पर कई कैदी और उनके परिवार के लोग भावुक हो गये। मालूम हो कि होली और ईद पर करीब 80  कैदियों ने रिहाई की मांग की थी। उन्होंने इसके लिए आवेदन दिया था। लेकिन सुरक्षा  और पात्रता के आधार पर 70 कैदियों के आवेदन को मंजूरी मिली। जेल प्रशासन ने पेरोल पर जिन कैदियों को छोड़ा है, उनकी सूची बनाई गई है। साथ ही संबंधित थानों को वह सूची भेजी गई है। कोई कैदी पेरोल की शर्त का उल्लंघन करता है तो उसकी रिहाई रद्द कर दी जाएगी  और उसे मिलने वाली सुविधा भी समाप्त हो जाएगी।

Related to this topic: