प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जयराम रमेश का BJP पर हमला..

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जयराम रमेश का BJP पर हमला, नेहरू - पटेल के पत्र एक्स पर किए शेयर

Jairam Ramesh : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर जयराम रमेश ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल के दो पत्र एक्स पर पोस्ट किए.

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जयराम रमेश का bjp पर हमला नेहरू - पटेल के पत्र एक्स पर किए शेयर

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जयराम रमेश का BJP पर हमला |

Jairam Ramesh : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर जयराम रमेश ने शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू और सरदार वल्लभभाई पटेल के दो पत्र एक्स पर पोस्ट किए. इन पत्रों में दोनों नेताओं ने हिंदू महासभा और RSS की आलोचना की. जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि महात्मा गांधी की हत्या से दो दिन पहले जवाहरलाल नेहरू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पत्र लिखा था.

उन्होंने बीजेपी सांसद गंगोपाध्याय के विवादित बयान का जिक्र कर लिखा कि कुछ महीनों बाद 18 जुलाई 1948 को सरदार पटेल ने भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को पत्र लिखा था. ये दोनों पत्र राष्ट्रवाद के स्वघोषित संरक्षकों पर करारा प्रहार हैं और यह सोचकर आश्चर्य होता है कि एक लोकसभा सांसद उसी विचारधारा से जुड़ा हुआ है और स्वयं प्रधानमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है, जिसने कहा था कि वह गांधी और गोडसे में से किसी एक को नहीं चुन सकता. उसकी मानसिकता ही सब कुछ बयां करती है.

'हिंदू महासभा ने की थी आदेश की अवहेलना' 

नेहरू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे पत्र में कहा था कि हिंदू महासभा ने पुणे और अहमदाबाद में आदेश की अवहेलना की थी. सभा की थी. 

जवाहरलाल नेहरू ने अपने पत्र में लिखा था कि इस सभा में हिंदू महासभा के नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी बाधा हैं और जितनी जल्दी उनकी मौत हो जाए, उतना ही देश के लिए अच्छा होगा. RSS का बर्ताव तो और भी बुरा रहा है. हमने संस्था की बेहद आपत्तिजनक गतिविधियों के बारे में बड़ी मात्रा में जानकारी मिली है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/avimukteshwarananda-targeted-cm-yogi-declare-mother-cow-as-mother-of-the-state/131178

Related to this topic: