Jairam Ramesh : जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप अब तक तीन बार भारत द्वारा रूस से तेल आयात के मुद्दे को उठा चुके हैं.
जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, रूसी तेल को लेकर ट्रंप के दावे का किया जिक्र |
Jairam Ramesh : जयराम रमेश ने मंगलवार को कहा कि पिछले पांच दिनों में राष्ट्रपति ट्रंप अब तक तीन बार भारत द्वारा रूस से तेल आयात के मुद्दे को उठा चुके हैं. कांग्रेस नेता ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है.
'वे इस बात को दोहराएंगे'
जयराम रमेश ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि इस सप्ताह बुडापेस्ट में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाक़ात से पहले वे इस बात को और दोहराएंगे. उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अपने अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बात की है और भारत ने रूस से तेल आयात बंद करने का आश्वासन दिया है.
जयराम रमेश ने कहा कि हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने ऐसी किसी बातचीत की जानकारी होने से इनकार किया है, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने मंत्रालय के इस खंडन को नकार दिया है.
ट्रंप का बयान
ट्रंप ने मीडिया से बात की थी. उन्होंने कहा था कि मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्होंने कहा कि वे रूस का तेल नहीं खरीदेंगे, लेकिन अगर वे ऐसा कहते हैं कि खरीदना जारी रखेंगे तो भारी टैरिफ चुकाते रहेंगे.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/bs4-transport-vehicle-relief/94822