ओट्टवा (कनाडा)। कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने ओट्टवा में खालिस्तान के गठन के लिए सिखों के जस्टिस रेफरेंडम 'न्याय जनमत संग्रह' पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
कनाडा में सिखों के जनमत संग्रह पर उच्चायुक्त ने विरोध जताया
भारत इसे कनाडा के हस्तक्षेप के रूप में देखता हैः पटनायक
ओट्टवा (कनाडा)। कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक ने ओट्टवा में खालिस्तान के गठन के लिए सिखों के जस्टिस रेफरेंडम 'न्याय जनमत संग्रह' पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन तो चलेगा लेकिन कनाडा को सोचना होगा कि भारत ऐसी कारस्तानी को किस रूप में लेगा। भारत ऐसी कार्रवाई को कनाडा के हस्तक्षेप के रूप में देखता है।
पटनायक ने सीबीसी के साथ भेंटवार्ता में रविवार की कारस्तानी को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत राजनीतिक मांगें उठाने का कभी विरोध नहीं करता। मेरा मानना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन और कोई मांग उठाना राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ेंः
अफगानिस्तान में पाक का हवाई हमला, नौ बच्चे मारे गए
https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-attacked-afghanistan-nine-kids-killed/98729