प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

संभल में शादी में डीजे-बैंड पर बैन

संभल में किदवई बिरादरी का बड़ा फैसला: शादी में डीजे-बैंड पर बैन, देरी से बारात पर जुर्माना

संभल। मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ छह बड़े फरमान जारी किए हैं। पंचायत का हुक्म न मानने पर बिरादरी के सदर आरोपी को सजा देंगे।

संभल में किदवई बिरादरी का बड़ा फैसला शादी में डीजे-बैंड पर बैन देरी से बारात पर जुर्माना

संभल। मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ छह बड़े फरमान जारी किए हैं। पंचायत का हुक्म न मानने पर बिरादरी के सदर आरोपी को सजा देंगे। मुख्य फरमान के अनुसार शादी में डीजे-भांगड़ा बैन होगा और एक ही बार शादी की दावत होगी। शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे को मोबाइल नहीं देंगे। देर से बारात लाने पर जुर्माना लगेगा।

सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में पंचायत

वीओ- सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में किदवई बिरादरी की पंचायत हुई, जिसमें यह तय किया गया कि शादी में सिर्फ एक बार दावत होगी। बिया रखने यानी शादी तय करने, बातचीत पक्की करने जैसी रस्में नहीं होंगी, जिससे फिजूलखर्ची बचेगी और बार-बार की मेहमाननवाजी बंद होगी।

दहेज की नुमाइश पर रोक

दहेज को सजा कर नहीं रखा जाएगा। दिखावे की परंपरा को खत्म करने का फैसला लिया गया है। शादी मंडप में डीजे और भांगड़े पर पंचायत ने पूरी तरह रोक लगा दी है।

मोबाइल देने-लेने पर भी पाबंदी

इसके अलावा शादी से पहले लड़का-लड़की एक-दूसरे को मोबाइल नहीं देंगे और न ही लड़की लड़के से मोबाइल मांगेगी। सबसे बड़ा फरमान यह है कि लड़के वालों को दोपहर 3 से 4 बजे तक बारात लानी होगी। देरी से बारात लाने पर लड़का पक्ष पर 5000 रुपये प्रति घंटे का जुर्माना लगाया जाएगा। किदवई बिरादरी की पंचायत के इन फरमानों की आज शहर भर में चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़े: जनवरी में बेरोज़गारी दर में वृद्धि: NSO

https://www.primenewsnetwork.in/state/unemployment-rate-rises-slightly-in-january-nso/144260