लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को आतंकवाद के संदिग्ध कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है।
लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद का आतंकी कनेक्शन आया सामने, गिरफ्तार
शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई
लखनऊ।
लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को आतंकवाद के संदिग्ध कनेक्शन में गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ की महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। शाहीन AK-47 लेकर चलती थी, जो उसकी कार से बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक मुजम्मिल, डॉक्टर शाहीन की कार इस्तेमाल करता था। शाहीन की कार से AK-47 राइफल, जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद हुई हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे अपने साथ लेकर गई है। अब तक मॉड्यूल से जुड़े सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे 2900 किलो IED भी जब्त किया गया है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस की जांच में शाहीन शाहिद का नाम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक मामले में सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि शाहीन शाहिद, जो एक मेडिकल पेशेवर हैं, कथित तौर पर जैश के साथ संपर्क में थीं और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थीं। शाहीन पर पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े होने के आरोप हैं।
डॉक्टर शाहीन शाहिद लखनऊ के लालबाग की रहने वाली है। वह फरीदाबाद आतंकी साजिश में गिरफ्तार डॉक्टर मुजम्मिल शकील की सहयोगी और गर्लफ्रेंड थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शाहीन शाहिद की गिरफ्तारी फरीदाबाद से हुई, जहां वह अपने प्रेमी, डॉ मुजम्मिल के संपर्क में थी, जो एक ज्ञात आतंकी था। पुलिस की जांच अभी जारी है। डॉ. शाहीन शाहिद का नाम फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां वे किसी शैक्षणिक प्रोजेक्ट या स्वास्थ्य सेवा से संबंधित भूमिका में थीं। हालांकि, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यूनिवर्सिटी के माध्यम से भी किसी तरह का आतंकी फंडिंग नेटवर्क संचालित किया जा रहा था या नहीं।
यह भी पढेंः
अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश, कई बड़े आतंकी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद बरामद
https://www.primenewsnetwork.in/india/international-terrorist-network-exposed-many-big-terrorists-arrested/97149