प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

निवेश से आमदनी , खर्च में कटौती करने से फायदा मिला

एलआईसी का शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शुद्ध मुनाफा में वित्त वर्ष 2026 की जुलाई सितंबर तिमाही के दौरान 32% की शानदार वृद्धि हुई है।

एलआईसी का शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा

एलआईसी का शुद्ध मुनाफा 32 फीसदी बढ़ा

निवेश से आमदनी और खर्च में कटौती करने से फायदा मिला

मुंबई।

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शुद्ध मुनाफा में वित्त वर्ष 2026 की जुलाई सितंबर तिमाही के दौरान 32% की शानदार वृद्धि हुई है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शुद्ध मुनाफा इस दौरान सालाना आधार पर 31.93 प्रतिशत बढ़कर 10,053.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी को अपने मुख्य कारोबार, निवेश से आमदनी और खर्च में कटौती करने से फायदा मिला है।
सरकारी जीवन बीमा कंपनी, एलआईसी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही में बीमाकर्ता की शुद्ध प्रीमियम आय सालाना आधार पर 5.5 प्रतिशत बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में 1.2 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं निवेश से शुद्ध आमदनी सालाना आधार पर करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

कंपनी के परिणाम के बाद एलआईसी प्रबंधन ने बताया कि इक्विटी मार्केट में उसका सालाना आधार पर निवेश 11 प्रतिशत बढ़ा है और डेट मार्केट में निवेश पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा बीमा दिग्गज ने मार्च 2025 से सितंबर 2025 तक 12,000 करोड़ रुपये के बॉन्ड फॉरवर्ड रेट एग्रीमेंट (एफआरए) किए हैं। एलआईसी भारत के डेट कैपिटल मार्केट में सबसे बड़े निवेशकों में से एक है। बीमा कंपनी का वार्षिक प्रीमियम समतुल्य (एपीई) पिछले वर्ष की समान अवधि के 16,465 करोड़ रुपये से 0.5 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट के साथ 16,382 करोड़ रुपये रह गया।

यह भी पढ़ेंः

अश्लील वीडियो देखती हो.. गिरफ्तार करेंगे, बालाघाट में साइबर ठग ने फोन कर डराया, 17 बार में 35 हजार वसूले

https://www.primenewsnetwork.in/state/if-you-watch-pornographic-videos-we-will-arrest-you-in-balaghat-a-cyber-fraudste/96797

टोल टैक्स के नकद भुगतान में मामूली राहत का एलान, 15 नवंबर से बदलेंगे टोल टैक्स के नियम

https://www.primenewsnetwork.in/india/upi-toll-tax-relief-november-15/77901

Related to this topic: