Delhi : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने समुद्र के अंदर चलने वाले खास किस्म के उपकरण तैयार किए हैं। इन मशीनों में खास तरह के 'सोनार' और कैमरे लगे हैं...
Delhi : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने समुद्र के अंदर चलने वाले खास किस्म के उपकरण तैयार किए हैं। इन मशीनों में खास तरह के 'सोनार' और कैमरे लगे हैं, जो पानी के नीचे मौजूद बारूदी सुरंग जैसी संदिग्ध चीजों का रियल-टाइम में पता लगाने और पहचान करने में मदद करते हैं।
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इन नए उपकरणों को 'मैन-पोर्टेबल ऑटोनॉमस अंडरवॉटर व्हीकल्स' (एमपी-एयूवी) कहा जाता है। इन्हें डीआरडीओ की विशाखापट्टनम स्थित नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला ने विकसित किया है।
इन्हें पानी के नीचे बारूदी सुरंग को निष्क्रिय करने वाले मिशनों के लिए तैयार किया गया है। यह प्रणाली पानी के नीचे चलने वाले कई स्वचालित वाहनों (एयूवी) से मिलकर बनी है। इनमें साइड-स्कैन सोनार और कैमरे लगे हैं, जो बारूदी सुरंग जैसी वस्तुओं का तुरंत पता लगाने और उनकी पहचान करने में सक्षम हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन उपकरणों में डीप लर्निंग तकनीक का इस्तेमाल होता। इसकी मदद से ये खुद ही पानी के अंदर संदिग्ध सामान की पहचान और वर्गीकरण कर सकते हैं, जिससे ऑपरेटर का काम और मिशन का समय दोनों कम हो जाते हैं।
इसके अलावा, इन मशीनों में पानी के अंदर आवाज से बात करने की मजबूत प्रणाली भी लगी है। इससे मिशन के दौरान अलग-अलग एयूवी आपस में डाटा साझा कर पाते हैं और स्थिति की बेहतर जानकारी मिलती रहती है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-took-action-against-rk-singh/97710
R.K Singh : पूर्व केद्रीय मंत्री आर. के. सिंह पर बीजेपी ने कार्रवाई की है. वे पार्टी से छह साल के लिए निष्किसित कर दिए गए हैं. पार्टी विरोधी गतिविधियों के मद्दे नजर यह कार्रवाई की गई है. यह कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन पर एक्शन ले सकती है. पिछले कुछ समय से आर. के. सिंह अपनी पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. इन बयानों को पार्टी ने अनुशासनहीनता माना है.