प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

टेंडर जारी, करीब पांच करोड़ पड़ेगी कीमत

लोकपाल खरीदेगा सात बीएमडब्ल्यू कारें

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार नियंत्रण वाली सर्वोच्च संस्था लोकपाल अब अपने सिस्टम को और चुस्त दुरुस्त करने के लिए सात बीएमडब्ल्यू 330 एलआई कारें खरीदने जा रहाी है।

लोकपाल खरीदेगा सात बीएमडब्ल्यू कारें

लोकपाल खरीदेगा सात बीएमडब्ल्यू कारें

टेंडर जारी, करीब पांच करोड़ पड़ेगी कीमत

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार नियंत्रण वाली सर्वोच्च संस्था लोकपाल अब अपने सिस्टम को और चुस्त दुरुस्त करने के लिए सात बीएमडब्ल्यू 330 एलआई कारें खरीदने जा रहा है। इस खरीद की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए 16 अक्तूबर को सार्वजनिक टेंडर जारी किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक बीएमडब्ल्यू 330 एलआई की कीमत 60 लाख रुपये से अधिक है। बोली की तकनीकी जांच सात नवंबर से शुरू होगी। कुल मिलाकर इन सात कारों की कीमत पांच करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

बीएमडब्ल्यू इंडिया ड्राइवरों को प्रशिक्षण देगा

कारों की डिलीवरी के बाद बीएमडब्ल्यू इंडिया के विशेषज्ञ लोकपाल कार्यालय के ड्राइवरों और कर्मचारियों को हफ्ते भर का प्रशिक्षण देंगे। इस में गाड़ियों के सुरक्षा फीचर्स, सिस्टम और संचालन संबंधी जानकारी दी जाएगी।
 लोकपाल के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम संस्था की परिवहन और प्रशासनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है।

जन लोकपाल आंदोलन के बाद हुआ था लोकपाल का गठन

लोकपाल एक स्वतंत्र निकाय है। उसका गठन लोकपाल और लोकायुक्त अधिनियम, 2013 के तहत किया गया था। इसका गठन 2010 के जन लोकपाल आंदोलन के बाद हुआ था। आंदोलन का नेतृत्व समाजसेवी अन्ना हजारे ने किया था। वर्तमान में लोकपाल के प्रमुख न्यायमूर्ति अजय माणिकराव खानविलकर हैं। वे  सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं। लोकपाल को प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदों और केंद्र सरकार के अधिकारियों (ग्रुप A, B, C, और D) के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करने का अधिकार है।

Related to this topic: