Madhya Pradesh : भोपाल। केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब 25 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी की बजाए 75 फीसदी जमा कर्पस फंड को..
नेशनल पेंशन सिस्टम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बड़ा बदलाव, बाजार में फंड का 75 फीसदी लगा सकेंगे |
Madhya Pradesh : भोपाल। केंद्र सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम और यूनिफाइड पेंशन स्कीम में बड़े बदलाव की घोषणा की है। अब 25 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को 50 फीसदी की बजाए 75 फीसदी जमा कर्पस फंड को इक्विटी में निवेश की अनुमति मिल गई है। यह आदेश शनिवार को वित्त मंत्रालय ने जारी किया है। मध्यप्रदेश सरकार भी शीघ्र 4.5 लाख कर्मचारियों के लिए भी यही सुविधा लागू करने जा रही है।
पहले सरकारी कर्मचारी का फंड साढे छह साल में दोगुना होता था। लेकिन नए विकल्प में यह तीन से चार साल में दोगुना हो जाएगा। इसका मतलब है कि 50 फीसदी शेयर मार्केट में निवेश करने पर 33 साल में फंड करीब तीन करोड़ बनता था। अब 75 फीसदी निवेश करने पर वही फंड 33 साल में 13 करोड़ बन सकता है।
1.50 इक्विटी निवेश पर – 50 हजार वेतन मानें तो एनपीएस में कर्मचारी का योगदान 10 फीसदी (5000 रु) सरकार का योगदान 14 फीसदी (6000 रु) शेयर मार्केट (इक्विटी) में बाकी 50 फीसदी निवेश या ब्रांड में। सलाना औसत रिटर्न 15 फीसदी।
इस हिसाब से हर साल जमा 1,44,000 रुपये 33 साल तक निवेश करने पर कुल फंड लगभग 2, 96 करोड़ पहुंच सकता है। अब 75 फीसदी इक्विटी निवेश पर – हर साल 12000 रुपये में से 9000 रुपये इक्विटी, 3000 रुपये ब्रांड में जाएंगे। सलाना औसत रिटर्न 15 फीसदी मानें तो 33 साल में फंड 33 करोड़ रुपये।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/chief-minister-order-regarding-security-in-government-hospitals/95477