Mallikarjun Kharge : पीएम मोदी ने जनता से पेट्रोल कम करने, विदेश यात्रा कम करने और सोना न खरीदने की अपील की...
'देश को बचत करने का पाठ पढ़ा रहे...', पीएम मोदी की अपील पर बोले मल्लिकार्जुन खरगे |
Mallikarjun Kharge : पीएम मोदी ने जनता से पेट्रोल कम करने, विदेश यात्रा कम करने और सोना न खरीदने की अपील की. इसी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को प्रधानमंत्री पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब ग़रीबी में आटा गीला हो रहा है तब मोदी जी देश को बचत करने का पाठ पढ़ा रहे हैं.
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि 28 फ़रवरी को West Asia में जंग शुरू हुई, कांग्रेस पार्टी ने हर पहलू को highlight किया. अर्थव्यवस्था की बर्बादी, रुपये का लगातार गिरना, पेट्रोल-डीज़ल-LPG के दाम और क़िल्लत, किसानों के लिए Fertiliser की कमी, Food Security पर मंडराता खतरा, दवाइयों के दाम, MSMEs का संकट और बहुत कुछ !!
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इन सब चीजों की तरफ ध्यान देने की बजाए पीएम मोदी चुनाव प्रचार में व्यस्त थे. उन्होंने सवाल किया. प्रधानमंत्री क्यों चुनावी प्रचार में मश्गूल थे? क्यों Roadshows कर रहे थे? क्यों कह रहे थे स्थिति काबू में है, सब चंगा सी?
यह भी पढ़े : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-post-blocking-row-it-ministry-denies-role/203587