प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

भवानीपुर वोटरों को लेकर चिंतित ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के वोटरों के लिए चिंतित

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के सभी बूथ लेवेल एजेंट टू (बीएलए टू) को कहा है कि वे घर-घर जाएं और पता करें कि किन-किन वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के वोटरों के लिए चिंतित

Election Commission |

कोलकाता।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर के सभी बूथ लेवेल एजेंट टू (बीएलए टू) को कहा है कि वे घर-घर जाएं और पता करें कि किन-किन वोटरों का नाम वोटर लिस्ट से काटा गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें लाजिकल डिसक्रिप्रेंसी के तहत वोटरों के नाम की सूची तैयार कर देने के लिए भी कहा है। मुख्यमंत्री ने इस बात जोर दिया है कि एक भी जायज वोटर का नाम नहीं कटे।  मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर क्षेत्र के बीएलए टू के साथ देर रात तक बैठक की और वार्ड स्तर पर वोटरों के बारे में जानकारी ली। 14 फरवरी तक वोटरों की सुनवाई होगी। इसलिए भी बीएलए टू से साथ उनकी बैठक को महत्वपूर्ण बताई जा रही है। 

भवानीपुर में 40 हजार वोटर कटे

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर के शुरू से ही अपने विधानसभा क्षेत्र के वोटरों के नाम काटे जाने की आशंका जता चुकी है। वे यह भी आरोप लगा चुकी हैं कि बिल्डिंग बनाने के नाम पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को हटाया जा रहा है और बिल्डिंगों में दूसरे राज्यों के लोगों को लाया जा रहा है। उन्होंने भवानीपुर क्षेत्र के टीएमसी के नेताओं-कार्यकर्ताओं को इस पर गौर करने के लिए कहा था। चुनाव आयोग की ओर से प्रकशित वोटर लिस्ट के ड्राफ्ट  में देखा गया कि भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 40 हजार से भी अधिक वोटरों के नाम काटे गए हैं। उसके बाद से ही मुख्यमंत्री ने वोटरों की खोजखबर लेना शुरू किया।

यह भी पढ़े: हाईकोर्ट: भर्ती जारी रखें आदेश

https://www.primenewsnetwork.in/india/high-court-directs-to-continue-recruitment-process/140481

Related to this topic: