प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

41 नये कालेजों को मंजूरी, कुल संख्या 816 हुई

देश में एमबीबीएस की 10,650 और पीजी की 5,000 नयी सीटों को मंजूरी

केन्द्र सरकार ने देश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में आगामी सत्र में एमबीबीएस के लिए 10,650 और पीजी कोर्स के 5,000 नयी सीटों को मंजूरी दे दी है।

देश में एमबीबीएस की 10650 और पीजी की 5000 नयी सीटों को मंजूरी

देश में एमबीबीएस की 10,650 और पीजी की 5,000 नयी सीटों को मंजूरी

41 नये मेडिकल कालेजों को मंजूरी, कुल कालेजों की संख्या 816 हुई

नई दिल्ली। 
केन्द्र सरकार ने देश के विभिन्न मेडिकल कालेजों में आगामी सत्र में एमबीबीएस के लिए 10,650 और पीजी कोर्स के 5,000 नयी सीटों को मंजूरी दे दी है। साथ ही छात्रों को इस साल 41 नए मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का विकल्प मिल सकेगा।

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 10,650 नई एमबीबीएस सीटों को मंजूरी दे दी है। एनएमसी प्रमुख डॉ. अभिजात सेठ के अनुसार, आयोग को कुल 170 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें 41 सरकारी और 129 निजी कॉलेजों से थे। इनमें से कुल 10,650 सीटों को स्वीकृति मिली है। इस मंजूरी के बाद देश में कुल एमबीबीएस सीटें बढ़कर 1,37,600 हो गई हैं, जिनमें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान (आईएनआई) भी शामिल हैं। 

इस साल 41 नए मेडिकल कॉलेज खुलने से देश में कुल मेडिकल संस्थानों की संख्या 816 तक पहुंच गई है। पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्स के लिए आयोग को 3,500 से अधिक आवेदन मिले हैं, जिनसे करीब 5,000 नई पीजी सीटें जुड़ने की उम्मीद है। इससे देशभर में कुल 67,000 पीजी सीटें हो जाएंगी। डॉ. सेठ ने बताया कि सभी अनुमोदन और काउंसलिंग प्रक्रियाएं तय समय पर पूरी कर ली जाएंगी। साथ ही आगामी सत्र 2025-26 के लिए आवेदन नवंबर की शुरुआत में शुरू होंगे।

एनएमसी इस बार पहली बार मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (एमएआरची) के सभी अपील मामलों को बिना न्यायालयी दखल के मामले निपटाने में सफल रहा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ मिलकर आयोग मेडिकल शिक्षा में क्लिनिकल रिसर्च को शामिल करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि देश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

Related to this topic: