क्वेटा (बलूचिस्तान)। लाहौर में बलूचिस्तान के राजनीतिक और सामाजिक सोसाइटी के वक्ताओं ने मानवाधिकारों पर बड़ी बैठक की। उसमें बलूचिस्तान प्रांत में दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
क्वेटा (बलूचिस्तान)। लाहौर में बलूचिस्तान के राजनीतिक और सामाजिक सोसाइटी के वक्ताओं ने मानवाधिकारों पर बड़ी बैठक की। उसमें बलूचिस्तान प्रांत में दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की ग ई। उनका फोकस लोगों को गायब किए जाने और नागरिकों और निर्वाचित सदस्यों की आजादी सीमित किए जाने पर था।
बलूच दमन पर लाहौर में बैठक
'बलूचिस्तान पोस्ट' के अनुसार, बहस बार-बार लौट कर इस बात पर आ जाती थी कि क्या सुरक्षा केंद्रित इस्लामाबाद का रुख राजनीतिक व्यवस्थाओं पर ग्रहण लगा देगा। बलूच एक्जेती कमेटी ने बताया कि उसके नेता सम्मी दीन बलूच ने इस कार्यक्रम से इतर राजनयिकों, संसदविदों और मीडिया प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने उल्लेख किया कि विरोध प्रदर्शनों की गुंजाइश कम रह गई है, आलोचना मात्र से हिरासत में ले लिया जाता है। बैठक के बारे में जानकारी रखने वालों ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि ने बैठक में व्यक्त किए गए विचारों को गौर से सुना और उसे उचित मंच पर रखेंगे।
यह भी पढ़े: चुनाव आयोग के निर्देश पर व्यापक तबादले
https://www.primenewsnetwork.in/india/election-commission-orders-major-transfers-of-officials/140277