प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उत्पादन घटकर हुआ आधा

मिडिल ईस्ट तनाव से प्लास्टिक दाना दो गुना महंगा हुआ

अमेरिका, इजराइल - ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से यूपी में प्लास्टिक उद्योग पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

मिडिल ईस्ट तनाव से प्लास्टिक दाना दो गुना महंगा हुआ

मिडिल ईस्ट तनाव से प्लास्टिक दाना दो गुना महंगा हुआ

उत्पादन घटकर हुआ आधा 

कानपुर।
अमेरिका, इजराइल - ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने से यूपी में प्लास्टिक उद्योग पर भी बुरा असर पड़ रहा है। क्रूड मंहगा होने की वजह से प्लास्टिक दाना महंगा होने लगा है। इससे प्लास्टिक उद्योग पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो गए हैं।

मिडिल ईस्ट में अमेरिका इजराइल -  ईरान तनाव के कारण पिछले एक सप्ताह में प्लास्टिक दाना के दाम दो गुना तक बढ़ गए हैं। इस वजह से प्लास्टिक की बाल्टी, केतली, रसोई के प्लास्टिक के सामान आदि बनाने वाली इकाइयों ने नुकसान से बचने के लिए उत्पादन घटाना शुरू कर दिया है। एक अनुमान के अनुसार प्लास्टिक इकाइयों के उत्पादन में करीब 200 करोड़ की गिरावट आयी है। 

प्लास्टिक दाने की कीमत में पिछले कुछ दिनों में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसका प्रभाव जनपद में संचालित प्लास्टिक उद्योग पर पड़ा है। कानपुर देहात में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक के विभिन्न सामानों का उत्पादन होता है। यहां प्लास्टिक पाइप, कुर्सी, सबमर्सिबल पाइप, प्लास्टिक की पानी की रबर, प्लास्टिक की कुर्सी, बोरी, पन्नी आदि का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। इसके अलावा निर्यात हाउस को जाने वाली पैकेजिंग पॉलीथिन, पैकेजिंग फिल्म का बड़े स्तर पर उत्पादन किया जाता है। इन फैक्ट्रियों में उत्पादित प्लास्टिक सामानों काम देश के साथ ही विदेशों में निर्यात होता है ।

प्लास्टिक दाना यानी प्लास्टिक पॉलीमर से सामान बनाने की करीब 100 फैक्ट्रियां कानपुर के जैनपुर, रनियां औद्योगिक क्षेत्र में संचालित हैं। जिले का प्लास्टिक उद्योग एक जिला एक उत्पाद में शामिल है। छोटी बड़ी इकाइयों से महीने में करीब 400 करोड़ रुपये का प्लास्टिक कारोबार होता है। खाड़ी के देशों से कच्चे माल की आवाजाही बंद होने के कारण इसके दाम में डेढ़ गुना से अधिक की बढ़ोतरी हुई। वहीं उत्पादन घटकर आधा हो गया है। 

उद्यमी हरदीप सिंह राखरा ने बताया कि जिले में चीन, कोरिया, सऊदी अरब, ईरान आदि जगहों से अलग-अलग ग्रेड का प्लास्टिक दाना आता है। अभी तक पीवीसी दाना 76 रुपये प्रति किलो था। अब यह बढ़कर एक सप्ताह में 119 रुपये किलो पर पहुंच गया है। लो-डेंसिटी पॉलीमर्स की कीमत चार दिन पहले तक 98 रुपये प्रति किलो थी जो अब 130 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसी तरह पॉलीप्रोपाइलीन (पीपी) पॉलीमर्स की कीमत 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ी है।

इसे भी पड़ेंः

राष्ट्रपति ट्रम्प ने दिया युद्ध जल्द समाप्त होने का संकेत, क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/india/trump-says-war-may-be-end/148384

Related to this topic: