भोपाल। कर्नल सोफिया पर दिये अपने बयान पर मंत्री विजय शाह को मुंह छुपानी पड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय पहुंचे।
भोपाल। कर्नल सोफिया पर दिये अपने बयान पर मंत्री विजय शाह को मुंह छुपानी पड़ रही है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शुक्रवार को यहां भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनका कार्यक्रम पहले ही तय था।
जवाब देने के लिए राज्य सरकार को 15 दिन
भाजपा दफ्तर से बाहर निकलते ही मीडिया ने सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई और अभियोजन स्वीकृति को लेकर सवाल पूछे, इस पर मंत्री जी बिना कोई जवाब दिये औऱ कैमरे से बचते सीधे कार में बैठकर रवाना हो गये। सुप्रीम कोर्ट में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार को 9 फरवली को अपना जवाब दाखिल करना है। इससे पहले राज्य सरकार को मामले में 15 दिन के भीतर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे।
सुको से और समय मांग सकती है राज्य सरकार
सरकार औऱ राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट से और समय मांग सकती है। तर्क दिया जाएगा कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और विस्तृत परीक्षण जरूरी है। विशेष जांच टीम ने शुरू में यही रूख रखा था।
पार्टी नेता ओर अटार्नी जनरल से सलाह ली गई
सुत्र बताते हैं कि मामले में पार्टी के शीर्ष नेता के साथ अटार्नी जनरल से भी सलाह ली गई है। चर्चा के बाद संकेत मिले हैं कि सरकार अगली सुनवाई में समय विस्तार की मांग कर सकती है। इससे सुनवाई आगे बढेगी। उधर, मप्र सरकार ने अपनी मंशा से जुड़ी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश के लिए दिल्ली भेज दी है। इस संबंध में एसीएस गृह शिवशेखर शुक्ला, सचिव गृह कृष्ण वेणी देशवतु और अतिरिक्त सचिव मनीषा सेंतिया दिल्ली गये थे। उधर, सुको में इस मामले में 9 और अन्य पहलुओं पर 11 फरवरी को सुनवाई हो सकती है। विजय शाह प्रकऱण की जांच तीन सदस्यों की एसआईटी टीम कर रही है। इस टीम में प्रमोद वर्मा, कल्याण चक्रवर्ती और वाहिनी सिंह हैं।
शाह ने यह भी कहा था
मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा कर के छोडेगी। देश का मान-सम्मान औऱ हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।
यह भी पढ़े: टीकमगढ़ में अवैध खनन टीम पर हमला, निरीक्षक घायल
https://www.primenewsnetwork.in/india/illegal-mining-team-attacked-in-tikamgarh-inspector-injured/132363