प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कहा- भारतीय प्रतिभाओं से मिलकर काम करें

मोदी ने इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के नवोन्वेष,  तकनीकी प्रगति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य सेवा आदि के क्षेत्र में इजराइल की प्रगति की सराहना की। बुधवार को दो दिन की यात्रा पर इजराइल पहुंचे।

मोदी ने इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश करने को कहा

मोदी ने इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश करने को कहा

कहा- भारतीय प्रतिभाओं से मिलकर काम करें

यरूशलम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के नवोन्वेष,  तकनीकी प्रगति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और स्वास्थ्य सेवा आदि के क्षेत्र में इजराइल की प्रगति की सराहना की। मोदी बुधवार को दो दिन की यात्रा पर इजराइल पहुंचे। वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया और वहां इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से उनकी मुलाकात हुई।
 उन्होंने इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश करने का आग्रह किया। मोदी ने कंपनियों से कहा कि वे भारतीय मेधाओं से सहयोग करें। मोदी की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में मजबूती आएगी।
'एक्स' पर मोदी ने लिखा है- कल नेतन्याहू और मैं प्रदर्शनी देखने गए थे। उसमें प्रौद्योगिकी जगत का विशेष नवोन्मेष देखा। वहां इजराइली युवकों द्वारा कृत्रिम बुद्धिमत्ता, क्वांटम, स्वास्थ्य सेवाओं, साइबर सुरक्षा, जल संसाधन और कृषि आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों की झलक देखी। इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश और भारतीय युवकों के साथ काम करने का आग्रह किया।'

इसे भी पढ़ेंः

भारत–इज़राइल FTA की दिशा में बड़ा कदम, गोयल बोले – साझा दृष्टिकोण बन रहा है हकीकत

https://www.primenewsnetwork.in/india/india-israel-fta-prime-ministers-shared-vision-gains-momentum/145829

Related to this topic: