छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यह चौंकाने वाला मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उस महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती बनी प्रेम प्रसंग की वजह
छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। यह चौंकाने वाला मामला अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। उस महिला की शादी 14 साल पहले हुई थी। कुछ समय पहले उस महिला की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। बाद में दोस्ती और गहरी हो गई और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दो दिन पहले महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
महिला रील्स बनाती थी, हजारों फॉलोवर
महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी इंटरनेट मीडिया पर रील्स बनाती थी। उसकी आईडी पर हजारों फॉलोवर हैं। वह एक बेटे और दो बेटियों को ले गई है और तीन बच्चों को छोड़ गई है। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया है कि महिला को तलाश कराया जा रहा है।
वजीरगंज जाने की कहकर निकली—अब तक नहीं लौटी
उधर, एक अन्य घटना में कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बावट से एक महिला अपने घर से चली गई। महिला के पति ने थाने आकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
नोएडा में काम करता है पति
गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह नोएडा में रहकर काम करता है। गांव में उसकी पत्नी 18 नवंबर की दोपहर को घर से वजीरगंज के लिए निकली थी। वह अपनी बेटी के जूते बदलने के लिए वजीरगंज दुकान पर जाने की बात कहकर निकली थी और तब से वह वापस नहीं लौटी है।
यह भी पढ़े: खाद्यान्न उत्पादन 8% बढ़कर 35.77 करोड़ टन
https://www.primenewsnetwork.in/india/foodgrain-production-rises-8-to-3577-cr-ton/98358