प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मप्र भाजपा नेता कोपेट दर्द, सोनोग्राफी में समस्या

मप्र में भाजपा नेता कोपेट दर्द की शिकायत, सोनोग्राफी में डॉक्टर ने लिखा ‘गर्भाशय की समस्या’

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लापरवाही उजागर करने वाला मामला सामने आया है। एक पुरुष मरीजपेट दर्द की शिकायत लेकर जांच कराने पहुंचा।

मप्र में भाजपा नेता कोपेट दर्द की शिकायत सोनोग्राफी में डॉक्टर ने लिखा ‘गर्भाशय की समस्या’

Health care System |

रिपोर्ट देख रह गये हैरान-

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लापरवाही उजागर करने वाला मामला  सामने आया है। एक पुरुष मरीजपेट दर्द की शिकायत लेकर जांच कराने पहुंचा। उसकी सोनोग्राफी रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा ‘गर्भाशय में समस्या’ लिख दी। इस पर सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिये हैं।  पीड़ित व्यक्ति निरंजन प्रजापति है। प्रजापति उज्जैन जनपद के अध्यक्ष और भाजपा नेता हैं। निरंजन प्रजापति ने कहा, यदि उनके जैसे व्यक्ति के साथ इस तरह की गंभीर लापरवाही हो सकती है, तो आम और गरीब मरीजों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया, पेट दर्द होने पर सोनोग्राफी कराई गई। रिपोर्ट देखकर वे खुद हैरान रह गए, क्योंकि रिपोर्ट में महिला अंग गर्भाशय से जुड़ी समस्या का उल्लेख किया गया था, जबकि वे पुरुष हैं।

कायप्रणाली पर सवाल-

मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने जांच रिपोर्ट तैयार करने वाले डॉक्टर और संबंधित जांच केंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लापरवाही उजागर-

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने सरकारी और निजी स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

यह भी पढ़े: भारतीय क्रिकेटरों ने पेंच टाइगर रिजर्व का दौरा

https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-cricketers-visit-pench-tiger-reserve/105803

Related to this topic: