पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच केंद्र ने मंगलवार को 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है।
नई दिल्ली। पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बीच केंद्र ने मंगलवार को 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। वहीं, घोषणा की कि देश की सबसे बड़ी स्नातक चिकित्सा प्रवेश परीक्षा अलग से अधिसूचित तिथियों पर फिर से आयोजित की जाएगी।
NTA ने जांच के बाद परीक्षा रद्द करने का लिया निर्णय
सरकार ने आरोपों की व्यापक जांच के लिए मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को भी सौंप दिया है। एक बयान में, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा कि यह फैसला केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारियों की जांच करने और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा शेयर किए गए नतीजों से परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर चिंता जताने के बाद लिया गया।
पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दोबारा होगी परीक्षा
बयान में कहा गया कि, "NTA ने बाद में केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर जो इनपुट्स की जांच की और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों से मिली जांच के नतीजों के आधार पर और सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित करने को लेकर 3 मई 2026 को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा को उन तारीखों पर दोबारा कराने का फ़ैसला किया है जिनकी जानकारी अलग से दी जाएगी।"
CBI को सौंपी गई पूरे मामले की जांच
NTA ने आगे कहा कि भारत सरकार ने आरोपों की पूरी जांच के लिए मामला CBI को सौंपने का फ़ैसला किया है। इसमें कहा गया है कि NTA ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगा।" एजेंसी ने छात्रों और अभिभावकों को हुई असुविधा को स्वीकार करते हुए कहा कि यह निर्णय परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए लिया गया था।
दोबारा परीक्षा के लिए नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
एजेंसी ने स्पष्ट किया कि मई 2026 सत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा चुने गए रजिस्ट्रेशन डेटा, कैंडिडेचर डिटेल्स और एग्जामिनेशन सेंटर री-टेस्ट के लिए वैलिड रहेंगे। नए रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं होगी और कोई एक्स्ट्रा फ़ीस नहीं ली जाएगी। बयान में आगे कहा गया कि, "छात्रों को पहले से भुगतान की गई फीस वापस कर दी जाएगी और एनटीए के आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।"
नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी
एनटीए ने कहा कि परीक्षा की नई तारीखें और संशोधित एडमिट कार्ड का शेड्यूल आने वाले दिनों में आधिकारिक चैनलों के माध्यम से घोषित किया जाएगा। बता दें कि NEET-UG, पूरे भारत में MBBS, BDS और दूसरे अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए सिंगल एंट्रेंस एग्जाम, 3 मई को पेन-एंड-पेपर मोड में भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,400 से ज़्यादा सेंटर्स पर हुआ था। लगभग 22.79 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। (ANI)
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/dual-firs-filed-after-stray-dog-death-row-in-delhis-kirti-nagar/203947
कीर्ति नगर में आवारा कुत्ते की मौत पर बवाल, गार्ड और एनिमल एक्टिविस्ट दोनों पर FIR दर्ज