केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कपास उत्पादन बढ़ाने और किसानों की लागत कम करने के लिए नई किस्में विकसित किए जाने की जानकारी दी है।
भोपाल/नई दिल्ली। देश के कपास किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कपास उत्पादन बढ़ाने और किसानों की लागत कम करने के लिए नई किस्में विकसित किए जाने की जानकारी दी है।
नुकसान में कमी, होगा अधिक उत्पादन
कृषि मंत्री ने बताया कि वैज्ञानिक ऐसी कपास किस्मों पर काम कर रहे हैं जो मशीन से कटाई के अनुकूल होंगी। अभी अधिकांश राज्यों में कपास की तुड़ाई हाथ से की जाती है, जिससे समय और मजदूरी दोनों अधिक लगते हैं। नई तकनीक आने के बाद किसानों को इस मेहनत से राहत मिलेगी। सरकार द्वारा विकसित की जा रही नई किस्में रोग प्रतिरोधी होंगी और अधिक उत्पादन देने में सक्षम होंगी। इससे कीट और बीमारियों से होने वाले नुकसान में कमी आएगी तथा किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
बड़े स्तर पर होगा लागू
मजदूरी खर्च में कमी, समय की बचत, अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाला उत्पादन और आधुनिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ये नई किस्में बड़े स्तर पर लागू होती हैं तो कपास उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है और भारत वैश्विक बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत कर सकता है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/traffic-polices-unique-yamraj-campaign-promotes-road-safety/143883
यमराज बनकर ट्रैफिक पुलिस का अनोखा अभियान, सड़क सुरक्षा का दिया संदेश