प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नेक्सॉन की धाक, PV बिक्री 10.6% बढ़ी

टाटा नेक्सॉन का यात्री वाहनों में दबदबा, फरवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 10.6% बढ़ी

नई दिल्ली। भारतीय आटोमोबाइल मार्केट में मिड साइज पैसेंजर वेहिकिल टाटा नेक्सॉन का पिछले करीब पांच माह से दबदबा कायम है। टाटा नेक्सॉन बिक्री के मामले में पिछले पांच महीनों से टॉप पर बना हुआ है।

टाटा नेक्सॉन का यात्री वाहनों में दबदबा फरवरी में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 106 बढ़ी

Market Trends India |

नई दिल्ली।  भारतीय आटोमोबाइल मार्केट में मिड साइज पैसेंजर वेहिकिल "टाटा नेक्सॉन" का पिछले करीब पांच माह से दबदबा कायम है। टाटा नेक्सॉन बिक्री के मामले में पिछले पांच महीनों से टॉप पर बना हुआ है। हाल में जीएसटी छूट की वजह से यात्री वाहनों की बिक्री में उछाल जारी है। इस वर्ष फरवरी में यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4,17,705 इकाई तक पहुंच गयी।

आने वाले वर्षों में तेज ग्रोथ का अनुमान

भारत में मौजूदा वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 47 लाख यूनिट कारों की बिक्री की अनुमान है, जो 2026-27 में बढ़कर 50 लाख यूनिट के पार जा सकता है। पश्चिम एशिया तनाव से जुड़े आपूर्ति व्यवधान और बढ़ती लॉजिस्टिक्स लागत के बावजूद उद्योग अपने वार्षिक लक्ष्य को हासिल करने की राह पर बना हुआ है।

लगातार टॉप पर टाटा नेक्सॉन

टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) ने सितंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच (दिसंबर को छोड़कर) भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल/SUV के रूप में दबदबा कायम रखा है। जनवरी 2026 में 23,365 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री के साथ यह शीर्ष पर रही। इसकी सफलता के पीछे 5-स्टार सुरक्षा, पेट्रोल, डीजल और EV के विकल्प, तथा आकर्षक डिजाइन मुख्य कारण हैं।

फरवरी में बिक्री में जबरदस्त उछाल

इस वर्ष फरवरी में यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4,17,705 इकाई रही है। वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को बताया कि यह वृद्धि सकारात्मक बाजार भावना के चलते हुई है, लेकिन पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति एक चिंता का विषय बनी हुई है, जो उत्पादन और निर्यात को प्रभावित कर सकती है। फरवरी 2025 में 3,77,689 यात्री वाहनों की थोक बिक्री हुई थी। कंपनियों की ओर से डीलर्स को दिए जाने वाले वाहनों की संख्या को थोक बिक्री कहा जाता है।

यूटिलिटी वाहनों ने दी सबसे बड़ी बढ़त

सियाम के अनुसार, पिछले महीने की वृद्धि मुख्य रूप से यूटीलिटी वाहनों के कारण हुई है। इस दौरान यूटीलिटी वाहनों की थोक बिक्री 13.5 प्रतिशत बढ़कर 2,36,957 इकाई रही है। पिछले वर्ष फरवरी में 2,08,795 यूटीलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी।

कारों की बिक्री में हल्की गिरावट

हालांकि, इस वर्ष फरवरी में कारों की कुल थोक बिक्री 3.8 प्रतिशत घटकर 1,06,799 इकाई रही है। फरवरी 2025 में कंपनियों ने डीलर्स को कुल 1,10,966 कारों की बिक्री की थी।

वैन और दोपहिया से मिला सपोर्ट

घरेलू बाजार में वैन की बिक्री पिछले महीने 1.1 प्रतिशत बढ़कर 11,620 इकाई रही है, जो फरवरी 2025 में 11,493 इकाई थी। दोपहिया की बिक्री पिछले महीने 35.2 प्रतिशत बढ़कर 18,71,406 इकाई रही है।

यह भी पढ़े: फरवरी में थोक मुद्रास्फीति 2.13% तक बढ़ी

https://www.primenewsnetwork.in/india/wholesale-inflation-rises-to-213-in-feb/149933

Related to this topic: