प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक अन्य मामले में नौ के खिलाफ चार्जशीट

एनआईए का पकिस्तान से जुड़े आतंकी साजिश के मामले में चार राज्यों में छापा

मामले में मुख्य आरोपी एक पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी है। उसका मकसद पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में धमाके कर बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान पहुंचाना था।

एनआईए का पकिस्तान से जुड़े आतंकी साजिश के मामले में चार राज्यों में छापा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़ी साजिश के मामले में चार राज्यों में 12 ठिकानों पर छापे मारे हैं। उत्तर प्रदेश में पांच, महाराष्ट्र तीन , राजस्थान दो और बिहार में दो स्थानों पर छापे मारे साथ ही गहन तलाशी अभियान चलाया। 

जसवीर चौधरी है पाकिस्तानी एजेंट

अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में मुख्य आरोपी एक पाकिस्तानी एजेंट जसवीर चौधरी है। उसने अपने स्यथानीय सहयोगियों के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेस) मंगवाए थे। उसका मकसद पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में धमाके कर बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान पहुंचाना था। 

 

दो पाकिस्तानी नागरिकों सनेत 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

एक अन्य मामले में, NIA ने नवंबर 2025 में हरियाणा के सिरसा महिला पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर दो पाकिस्तानी नागरिकों सहित 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान में बैठा गैंगस्टर से आतंकवादी बना शहजाद भट्टी और सोहैल अहमद उर्फ सोहैल बलोच इस हमले के पाकिस्तानी हैंडलर हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपियों को सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड (सुरक्षित) मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया और भर्ती किया गया। भारत में इस मॉड्यूल को संभालने वाला मुख्य आरोपी धीरज था। आरोपियों ने पहले सिरसा महिला पुलिस स्टेशन की रेकी की, पंजाब से ग्रेनेड का इंतजाम किया और 25 नवंबर 2025 को हमला कर दिया। दहशत फैलाने के लिए इस हमले का बकायदा मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया था। इन सभी आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), भारतीय न्याय संहिता (BNS) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। फिलहाल फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ेंः राजौरी के मंजाकोट सेक्टर में आतंकवाद विरोधी तलाशी अभियान जारी

 

Related to this topic: