प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ओवैसी बोले - यह हमला रमजान के पवित्र महीने में...

Israel-Iran War : 'यह हमला रमजान के पवित्र महीने में किया गया...', भड़के ओवैसी

Owaisi : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ओवैसी ने कहा कि...

israel-iran war  यह हमला रमजान के पवित्र महीने में किया गया भड़के ओवैसी

Israel-Iran War : 'यह हमला रमजान के पवित्र महीने में किया गया...', भड़के ओवैसी |

Owaisi : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत पर ओवैसी ने कहा कि यह हमला रमजान के पवित्र महीने में किया गया. ट्रंप और नेतन्याहू को इंसानियत पर यकीन नहीं है. वे शनिवार को एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जेनेवा में ईरान-अमेरिका की बातचीत चल रही थी, जो सफलता के बहुत करीब पहुंच गई थी, लेकिन अमेरिका ने उन वार्ताओं को रोककर इजरायल के साथ मिलकर हमला कर दिया. अमेरिका ने पहले इराक और लीबिया में भी ऐसा ही किया था. अब इजरायल लगातार ईरान और फिलिस्तीन पर हमले कर रहा है. यह युद्ध बिल्कुल गैरकानूनी है, क्योंकि कोई खतरा नहीं था.

सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत

दरअसल, काफी दिनों से जंग की तैयारी कर रहे इजरायल और अमेरिका ने शुक्रवार को तेहरान पर हमले किए. जिसके बाद ईरान ने भी मिडिल ईस्ट के आठ देशों और इजरायल पर मिसाइलें दागीं. देखते ही देखते आठ देशों में जंग फैल गई. इजरायल और अमेरिका ने तेहरान पर लगातार हमले शुरू कर दिए. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया. 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि की गई. इसका एक वीडियो भी जारी कर दिया गया. ट्रंप ने भी अपने संबोधन में इसका जिक्र किया और अमेरिकी सैनिकों की तारीफ की. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/iranian-supreme-leader-ayatollah-khamenei-killed-in-tehran-airstrike/146576

Related to this topic: