प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मरणोपरांत धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण

पद्म पुरस्कार 2026: राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुईं देश की महान हस्तियां

देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक 'पद्म पुरस्कार-2026' का भव्य समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया।

पद्म पुरस्कार 2026 राष्ट्रपति भवन में सम्मानित हुईं देश की महान हस्तियां

Padma Awards 2026: President Murmu Confers National Honours |

नई दिल्ली। देश के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मानों में से एक 'पद्म पुरस्कार-2026' का भव्य समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले नागरिक अलंकरण कार्यक्रम के दौरान सिनेमा, संगीत, खेल, शिक्षा और चिकित्सा जगत की दिग्गज हस्तियों को इस खास सम्मान से नवाजा। इस गरिमामयी समारोह में उस वक्त हर आंख नम हो गई जब दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया गया।

धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुआ परिवार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता दिवंगत धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। दिग्गज अभिनेता की ओर से उनकी पत्नी, अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने यह सर्वोच्च सम्मान ग्रहण किया। अपने दिवंगत पति के लिए यह बड़ा सम्मान लेते समय हेमा मालिनी बेहद भावुक नजर आईं। वहीं, दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी बेटी अहाना भी अपनी मां को पिता के हिस्से का सम्मान लेते देख अपने आंसू रोक नहीं सकीं।

कला जगत में एन. राजम और राजनीति से भगत सिंह कोश्यारी सम्मानित

समारोह के दौरान कला और संगीत के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वालीं एन. राजम को राष्ट्रपति मुर्मू ने पद्म विभूषण से अलंकृत किया। इसके साथ ही राजनीति और सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव रखने वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को राष्ट्रपति भवन में 'पद्म भूषण' सम्मान से नवाजा गया।

दिग्गज बैंकर उदय कोटक और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को मिला सम्मान

आर्थिक और खेल जगत की हस्तियों ने भी इस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मशहूर बैंकर उदय सुरेश कुमार कोटक को उनके बेहतरीन कार्यों के लिए 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। वहीं, खेल के मैदान पर भारत का परचम लहराने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को भी राष्ट्रपति ने 'पद्म' सम्मान से विभूषित किया।

पीयूष पांडेय को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी ने लिया सम्मान

विज्ञापन और कला जगत के बेताज बादशाह कहे जाने वाले दिवंगत पीयूष पांडेय को भी मरणोपरांत 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उनकी पत्नी नीता जोशी ने राष्ट्रपति के हाथों यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया।

भोजपुरी गायक भरत सिंह भारती, गोडबोले दंपति और एम. जगदीश कुमार हुए सम्मानित

कला और लोक संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भोजपुरी लोक गायक और संगीतकार भरत सिंह भारती को 'पद्म' सम्मान से नवाजा गया। चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सेवा देने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले और उनकी पत्नी सुनीता गोडबोले को भी संयुक्त रूप से 'पद्म' पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा, शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के पूर्व प्रमुख एम. जगदीश कुमार को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 'पद्म' सम्मान से सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: AIADMK के तीन विधायकों ने दिया इस्तीफा, TVK में शामिल होने की तैयारी

Related to this topic: