Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। पाकिस्तान सरकार सलमान के उस बयान से भड़क उठी है, जिसमें उन्होंने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान..
Pakistan : इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। पाकिस्तान सरकार सलमान के उस बयान से भड़क उठी है, जिसमें उन्होंने सऊदी अरब में एक कार्यक्रम में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बता दिया था। इससे तिलमिलाई पाकिस्तान सरकार ने सलमान खान को ‘आतंकी’ घोषित कर दिया है। कई कट्टरपंथी संगठनों ने मांग की है कि भारतीय कलाकारों को पाकिस्तान में प्रतिबंधित किया जाए।
रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने सलमान खान का नाम एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आने वाली फोर्थ शेड्यूल सूची में डाल दिया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान में अब उन्हें आतंकवादी के रूप में दर्ज किया गया है। उन पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि अभी तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
क्या कहा था सलमान खान ने?
सऊदी अरब में हुए ‘जॉय फोरम 2025’ (Joy Forum 2025) के दौरान सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में वे कहते नजर आए-“यह बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं... सभी सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहे हैं।”सलमान खान ने जब बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया, तो पड़ोसी देश में इसे ‘राजनीतिक अपमान’ के तौर पर लिया गया। इसके बाद पाकिस्तानी मीडिया और नेताओं ने सलमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
बलूच नेताओं ने सलमान के बयान का किया स्वागत
बलूच नेताओं ने जहां सलमान के बयान का किया स्वागत वहीं पाकिस्तान सरकार नाराज़ है, वहीं बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता सलमान के बयान से बेहद खुश हैं।बलूच नेता मीर यार बलूच ने कहा “सऊदी अरब में भारतीय अभिनेता सलमान खान का बलूचिस्तान का उल्लेख करना हमारे 6 करोड़ बलूच नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने वह किया जो कई देश करने से हिचकते हैं। यह सांस्कृतिक मान्यता की सौम्य कूटनीति का प्रतीक है।”बलूच नेताओं का मानना है कि सलमान खान का यह बयान बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की आवाज़ को वैश्विक मंच पर नया बल दे सकता है।