प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पन्ना टाइगर रिजर्व: तेंदुए ने बच्चे को मारा

- पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तेंदुए का हमला, 10 साल बच्चे की मौत

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बफर जोन से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तेंदुए ने 10 वर्ष के बच्चे पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

- पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन में तेंदुए का हमला 10 साल बच्चे की मौत

Panna Tiger Reserve |

जरघोबा गांव की घटना-

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के बफर जोन से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां तेंदुए ने 10 वर्ष के बच्चे पर हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वनकर्मियों को बच्चे का शव घटनास्थल के पास पेड़ पर और जमीन पर अलग-अलग हिस्सों में मिला। जानकारी के अनुसार, यह घटना जरधोबा गांव की है, जहां गुरुवार रात तेंदुए ने बच्चे पर हमला किया। मृतक की पहचान शिब्बू आदिवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेंदुआ बच्चे को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया और एक पेड़ पर चढ़ गया। बाद में ग्रामीणों और वन विभाग की टीम को मौके पर शव मिला।

मौके पर पहुंची वन विभाग औऱ पुलिस की टीम-

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। क्षेत्र में घटना के बाद दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह इलाका पीटीआर का बफर जोन है, जहां वन्यजीवों की आवाजाही बनी रहती है। घटना के बाद तेंदुए की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं और गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और रात के समय बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा उपाए कड़े किये-

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सुरक्षा उपायों को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं।यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है, जिस पर दीर्घकालिक और ठोस समाधान की आवश्यकता बताई जा रही है।

यह भी पढ़े: नर्मदापुरम: सहायक संचालक पर आरोप

https://www.primenewsnetwork.in/india/narmadapuram-ad-accused-of-harassment/106075

Related to this topic: