प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

देश को लूटकर विदेश भागने वालों को पकड़ने के लिए..

देश को लूटकर विदेश भागने वालों को पकड़ने के लिए बनेगा प्लान

Chhattisgarh : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां 60 वीं डीजीपी आईजी का शुभारंभ हुआ। कॉन्फ्रेंस तीन दिन चलेगा।

देश को लूटकर विदेश भागने वालों को पकड़ने के लिए बनेगा प्लान

देश को लूटकर विदेश भागने वालों को पकड़ने के लिए बनेगा प्लान |

Chhattisgarh : रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां 60 वीं डीजीपी आईजी का शुभारंभ हुआ। कॉन्फ्रेंस तीन दिन चलेगा। दूसरे औऱ तीसरे दिन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर शाम रायपुर पहुंचे। अगले दो दिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की मौजूदगी में कई मुद्दों पर चर्चा होगी। इसमें देश को लूटकर भागने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई जाएगी।

2047 के हिसाब से पुलिसिग की रणनीति भी बनेगी। पहले दिन नक्सल क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर शाह ने कहा, अगले डीजीपी कान्फ्रेंस से पहले नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। वर्ष 2014 में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 126 थी, जो घटकर अब 11 रह गई है। पिछले 40 साल से देश के लिए नासूर बने 3 हॉट स्पॉट नक्सवाद, नॉर्थ ईस्ट औऱ जम्मू-कश्मीर का मोदी सरकार ने स्थायी समाधान दिया है।

मोदी औऱ शाह शनिवार सुबह 6 बजे अफसरों के साथ योगा करेंगे। इसके बाद एआई में पुलिसिंग की चुनौतियों पर चर्चा होगी। विदेशी दखल और उसमें निपटने तथा प़ड़ोसी देशों से मिल कर चुनौतियों पर भी बात होगी। 

दिल्ली का गाजीपुर, कर्नाटक का कवितला थाना सबसे अच्छा -

गृह मंत्री ने सबसे अच्छा तीन थानों को सम्मानित किया। इसमें दिल्ली का गाजीपुर, अडमान निकोबार का पहरगांव, कर्नाटक के रायचूर का कवितला थाना शामिल है। यह चयन 70 से अधिक मानकों पर किया गया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/naxalites-expressed-their-desire-to-lay-down-arms/99290 
 

Related to this topic: